{"_id":"5b981905867a557f180c3db3","slug":"181536694533-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाडिय़ों को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खेल सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाडिय़ों को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खेल सुविधाएं
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन हॉल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सुभाष पार्क के नजदीक 4.54 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन हॉल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस हॉल में दरवाजों के ग्लास पैनल, फुटलाइट व रंग-रोगन जैसे मामूली कार्य शेष हैं। यह कार्य पूरा होते ही इस बैडमिंटन हॉल का लोकार्पण किया जाएगा।
स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज के मीडिया सलाहकार डा. अनिल दत्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने निगम अधिकारियों को शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बैडमिंटन हॉल के साथ बनाई जाने वाली व्यायामशाला का निर्माण कार्य भी निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए है ताकि लोगों को योग और व्यायाम के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सके। नगर निगम के म्यूनिसिपल इंजीनियर हरीश कुमार ने बताया कि इस बैडमिंटन हॉल के निर्माण के लिए आरंभ में 1.57 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत करवाया गया था लेकिन इस हॉल को अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के मुताबिक बनाने तथा हॉल की सुविधाओं में विस्तार के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने बाद में 2.97 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान करवाया था। अब इस हाल के निर्माण पर 4.54 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। खेल मंत्री के निर्देश पर दर्शक दीर्घा, बैडमिंटन एसोसिएशन कार्यालय, मीडिया गैलरी, वुडन फ्लोर, वीआईपी के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, फॉल सीलिंग और पोर्च इत्यादि के डिजाइन में भी परिवर्तन किया गया था।
उल्लेखनीय है कि सुभाष पार्क के नजदीक यह स्थान कईं वर्षों से अनदेखी का शिकार था और शहर में गंदगी का मूल कारण बना हुआ था। विज ने इस स्थान से गंदगी के ढेर उठवाकर बैडमिंटन खेल प्रेमियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मापदंडो व सुविधाओं से युक्त भव्य बैडमिंटन हाल का निर्माण आरंभ करवाया है। इसके अलावा सुभाष पार्क के सामने और बैडमिंटन हॉल के नजदीक भी व्यायामशाला के निर्माण के लिए भी 1.62 करोड़ की राशि स्वीकृत है।