{"_id":"5b007f0f4f1c1bce408b6ad0","slug":"181526759183-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- जीटी रोड पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस व स्कूल बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- जीटी रोड पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस व स्कूल बस
Updated Sun, 20 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक को झपकी आने से दो कैंटर भिड़े, जीटी पर लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
जीटी रोड पर थाना पड़ाव के सामने शनिवार सुबह चालक को झपकी आने के कारण कैंटर आगे चल रहे कैंटर से भिड़ गया। हादसे में घायल पिछले कैंटर के चालक को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर हादसे के बाद जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। जाम के दौरान एक एंबुलेंस और स्कूल बस फंस गई। करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति रही।
थाना पड़ाव से एएसआई सुरेश ने बताया कि यूपी निवासी श्याज खान गाजियाबाद से पंजाब जा रहा था। जैसे ही कैंटर चालक पड़ाव थाना के पास पुल पर पहुंचा तो अचानक झपकी आ गई। झपकी के दौरान कैंटर आगे चल रहे दूसरे कैंटर से जा भिड़ा। अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक श्याज खान कैंटर में फंस गया जिसके बाद पुलिस ने चालक को कैंटर से निकाला और कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई जिसे थोड़ी देर बार निकाला जा सका।