{"_id":"5af9dc804f1c1b1b5e8b4845","slug":"181526324352-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- फडी बाजार लगाने को लेकर सदर चौराहे पर भिड़े ज्वाइंट कमिश्रर व इनेलो नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- फडी बाजार लगाने को लेकर सदर चौराहे पर भिड़े ज्वाइंट कमिश्रर व इनेलो नेता
Updated Tue, 15 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट।
फड़ी बाजार लगाने को लेकर सोमवार सुबह सैकड़ों फड़ी संचालकों ने सदर चौराहे पर धरना दे दिया। गांधी ग्राउंड में दो दिनों से हो रही बारिश का पानी जमा होने के कारण वह सदर बाजार में फड़ी लगाने सुबह पहुंचे थे, मगर इसी बीच यहां पर नगर निगम और पुलिस ने उन्हें फड़िया लगाने से रोक दिया।
इसके विरोध में फड़ी संचालक धरने पर बैठ गए। मगर तभी इनेलो नेता फड़ी संचालकों के समर्थन में उतर आए। मामला बिगड़ते देख मौके पर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर गगनदीप सिंह पुलिस फोर्स सहित आ गए। इसी बीच उन्होंने फड़ी संचालकों से हटने को कहा तो इनेलो नेता ओंकार सिंह ज्वाइंट कमिश्नर से बहस गए। करीब दस मिनट तक दोनों में जमकर बहस हुई।
ओंकार सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश हैं कि फड़ी लगाने से किसी को रोका नहीं जा सका, यह उनका अधिकार है। इस पर जेसी बोले कि मैं किसी भी सूरत में बाजार में फड़ी नहीं लगने दूूंगा। दोनों के बीच बहस बढ़ी और ओंकार सिंह ने फड़ी बाजार प्रतिबंधित करने को लेकर आदेशों की लिखित प्रति मांगी, मगर ज्वाइंट कमिश्नर ओंकार सिंह से बोले कि जो बात करनी है वह ऑफिस आकर करो। इसके बाद तिलमिलाए ज्वाइंट कमिश्नर अपनी कार में बैठ मौके से रवाना हो गए। करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन के बाद फड़ी संचालक मौके से उठ गए और सिटी डीसी को ज्ञापन देने के लिए रवाना हुए। हालांकि के विरोध के बावजूद भी सदर बाजार में नगर निगम ने सोमवार दिनभर पड़ी बाजार नहीं लगने दिया।
विज्ञापन
बरसात बनी आफत, सदर चौक पर किया प्रदर्शन
गांधी ग्राउंड में शिफ्ट हुई सोमवार मार्केट के लिए बरसात आफत बनकर आई। सोमवार को जैसे ही फड़ी वाले मार्केट लगाने के लिए वहां पहुंचे तो पानी देख उनका गुस्सा बढ़ गया। गुस्साए फड़ी संचालक एकजुट होकर सदर चौक पर सुबह 8.30 बजे पहुंच गए। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी कर दो घंटे बवाल काटा। मामले की सूचना मिलते ही कैंट थाना इंचार्ज विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फड़ी वालों को काफी समझाने का प्रयास किया मगर वे तस से मस नहीं हुए। फड़ी संचालकों ने पुलिस को साफ लफ्जों में बोल दिया कि वे यहां से तब उठेंगे जब उनके लिए गांधी ग्राउंड में व्यापक प्रबंध किए जाएंगे अन्यथा वे सदर बाजार में ही जमें रहेंगे। मामला बढ़ता देख निगम कर्मियों ने ज्वाइंट कमिश्नर गगनदीप सिंह को इसकी सूचना दी और वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। जेसी ने धरने पर बैठे फड़ी संचालकों को कहा कि मार्केट तो गांधी ग्राउंड में ही लगेगी किसी भी सूरत में बाजारों में इसे लगने नहीं दिया जाएगा और ग्राउंड में जो असुविधा है वह उपलब्ध करवा दी जाएगी। तभी इनेलो नेता ओंकार सिंह व अन्य नेताओं के पहुंचने के बाद मामला बहस में तब्दील हो गया।
फड़ी संचालकों को सही स्थान मुहैया कराया जाए : ओंकार सिंह
धरने पर बैठे इनेलो नेता ओंकार सिंह ने कहा सर्वोच्च न्यायालय ने रेहड़ी व फड़ी वालों के रोजी रोटी कमाने के अधिकार को बहुत पहले ही संविधान के अनुछेद 21 के तहत नागरिकों के मूल अधिकारों में शामिल कर लिया था, इसी संदर्भ में संसद ने वर्ष 2014 में स्ट्रीट विक्रेताओं (जीवन रक्षा के संरक्षण और स्ट्रीट वेंडिंग के विनियमन) विधेयक पारित किया गया था। यह विधेयक आजीविका अधिकारों, सड़क विक्रेताओं की सामाजिक सुरक्षा, देश में शहरी सड़क के विनियमन के विनियमन और इसके साथ जुड़े मामलों या आकस्मिक मामलों के संरक्षण के लिए प्रदान करता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि रेहड़ी व फड़ी वालों को उचित स्थान देकर इन्हें सुविधाएं मुहैया कराई जाए।
जेसी नहीं मिले तो पहुंचे डीसी के पास, दिया दो दिन का समय
दोपहर तक समस्या का हल निकलता न देख फड़ी संचालक पहले तो दोबारा ज्वाइंट कमिश्नर गगनदीप सिंह के कार्यालय नगर निगम पहुंचे लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद फड़ी वाले डीसी से गुहार लगाने के लिए सिटी पहुंचे। डीसी से मिलने के बाद सदर बाजार प्रधान ऋषि किंगर, सचिन, रणजीत सिंह प्रधान फड़ी बाजार, सतीश, बैजल, सोनू, कार्तिक, विकास, विशाल, मनि, मेघराज, सोनू, मिंटू, सुनील, रामवतार व अन्य ने बताया कि डीसी ने उनकी समस्या को सुनने के बाद दो दिन का समय मांगा है।
बाजारों में किसी भी सूरत में फड़ी लगने नहीं दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से गांधी ग्राउंड में जगह दे दी गई है। ग्राउंड में जो असुविधा है उसके लिए निगम कर्मियों को बोलकर वहां सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएगी। फड़ी वालों का तरीका गलत था। उन्हें इस तरह सदर चौक पर बवाल नहीं करना चाहिए। कोई दिक्कत थी मुझसे कार्यालय में आकर मिलते। हम उनकी समस्याओं का निवारण करने के लिए बैठे हैं।
- गगनदीप सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम, अंबाला।