{"_id":"5ade3f8b4f1c1ba1098b61b6","slug":"181524514699-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक तंवर बच्चा व अपरिपक्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक तंवर बच्चा व अपरिपक्व
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक तंवर बच्चा, कांग्रेस नेता विहीन पार्टी : विज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को बच्चा और अपरिपक्व करार दिया है। इसके अलावा विज ने कांग्रेस को नेता विहीन पार्टी भी बताया है। एक बयान में मंत्री विज ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को राजनीति में बच्चा, अपरिपक्व और नासमझ करार दिया। गौरतलब है कि अशोक तंवर ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों के विदेश दौरों पर सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद विज ने जवाब देते हुए कहा कि केंद्र और राज्यों से मंत्री विदेशों में सरकारी कामों से जाते हैं लेकिन अनुभवहीन अशोक तंवर को शायद इस बात का भी ज्ञान नहीं है। वे बच्चा है और उसे राजनीति का कोई ज्ञान भी नहीं है। राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी को बोलना ही नहीं आता। अगर इन्हें बोलना आता तो ये दूसरों को बोलने से रोकने का अभियान न चलाते। उन्होंने संसद का पूरा सत्र बर्बाद तक कर दिया।