{"_id":"5a91bf7c4f1c1b8e238ba9b0","slug":"181519501180-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालपी रोड पर पेड़ से टकराई कार, तीन युवाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालपी रोड पर पेड़ से टकराई कार, तीन युवाओं की मौत
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार, तीन युवाओं की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़ (अंबाला)।
कालपी रोड पर शुक्रवार देर रात रिट्स कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गांव बधौली निवासी तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गए। जानकारी मुताबिक गांव बधौली निवासी तीन युवा दीपक, शुभम और संजीव रिट्ज कार से गांव भरेड़ी जा रहे थे। इस दौरान भरेड़ी के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पेड़ की एक टहनी तक चढ़ गई थी। मृतकों की पहचान बधौली निवासी 22 वर्षीय दीपक उर्फ मुन्ना, 21 वर्षीय शुभम और 22 वर्षीय संजीव उर्फ हैप्पी के तौर पर हुई है। जानकारी मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवा गहरे दोस्त थे और रात के समय भरेड़ी जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। हादसे के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार से जेसीबी की मदद से शवों को बाहर निकाला जा सका। जांच अधिकारी एसआई श्याम लाल ने कहा कि नारायणगढ़ सिविल अस्पताल से शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।