{"_id":"5a906dc44f1c1b3f658b48fd","slug":"181519414724-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- घायलों को मुलाना अस्पताल में कराया गया दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- घायलों को मुलाना अस्पताल में कराया गया दाखिल
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के कारण मुलाना के पास पंजाब रोडवेज की बस पलटी, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
निर्माणाधीन जगाधरी-अंबाला रोड पर मुलाना अनाज मंडी के पास शुक्रवार सुबह हल्के कोहरे के कारण पंजाब रोडवेज की बस पलट गई। हादसे में चार महिलाओं सहित सात यात्री घायल हो गए। यमुनानगर से फिरोजपुर (पंजाब) के लिए रवाना हुई बस में घटना के समय 25 यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों द्वारा शोर मचाने पर राहगीरों ने बस से बाहर निकाला और घायलों को एमएम अस्पताल मुलाना में दाखिल कराया। अस्पताल में सात घायलों में से चार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, वहीं तीन घायलों को दाखिल किया गया है। वहीं सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को पंजाब रोडवेज की दूसरी बस में बैठा कर रवाना किया।
जानकारी मुताबिक शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे पंजाब रोडवेज की बस यमुनानगर से फिरोजपुर (पंजाब) के लिए रवाना हुई, जिसके चालक गुरमीत सिंह और परिचालक नवदीप सिंह थे। यात्रियों के अनुसार क्षेत्र में सुबह कोहरा होने कारण बस चलाने में ड्राइवर को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और जैसे ही बस पुरानी अनाज मंडी मुलाना के पास पहुंची तो अचानक बस सड़क से लगभग पांच फुट की गहराई में जाकर पलट गई।
घायल यशपाल निवासी टांडा फतेहपुर, सहारनपुर और रघुबीर सिंह निवासी सबलपुर ने बताया कि वो बस में ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर बैठे थे। कोहरा होने के कारण सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। यमुनानगर से ड्राइवर रोड पर सफेद पट्टी के सहारे चल रहा था लेकिन दोसड़का से आगे मार्ग पर सफेद पट्टी ही नहीं है इसके कारण ड्राइवर को बस चलाने में दिक्कत आ रही थी। मुलाना जाकर बस मार्ग किनारे पलट गई।
विज्ञापन
यह हुए घायल
हादसे में 45 वर्षीय समेम निवासी शेखुमाजरा छछरौली, 24 वर्षीय नाजमा निवासी मिर्जापुर छछरौली, 40 वर्षीय आशिया वासी छछरौली, 54 वर्षीय रघुबीर सिंह निवासी सबलपुर यमुनानगर, 50 वर्षीय किरण कौर वासी सबलपुर, यशपाल निवासी टांडा फतेहपुर सहारनपुर और 38 वर्षीय नरेश निवासी धीन घायल हुए हैं।