फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   18 feet of water accumulated in the railway underpass in Dukhedi

Ambala News: दुखेड़ी में रेल अंडरपास में जमा 18 फीट पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
18 feet of water accumulated in the railway underpass in Dukhedi
अंबाला। दुखेड़ी में रेल अंडरपास, टूटी सड़क और बेसहारा गोवंश स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। इन तीनों समस्याओं के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तीन साल पहले सहारनपुर-अंबाला रेलवे ट्रैक पर करोड़ों की लागत से रेलवे की ओर से लोगों की सुविधा के लिए अंडरपास बनाया था।
विज्ञापन

अब यह अंडरपास लोगाें के लिए अभिशाप बन गया है। पानी जमा होने के कारण गांव दुखेड़ी से खुड्डा की और जाने वाली मुख्य सड़क का संपर्क टूट गया है। इस सड़क से रोजाना दुखेड़ी, संभालखा, मंगलई, ब्राह्मण माजरा, करधान और नग्गल के हजारों लोगों इस्तेमाल करते हैं लेकिन पानी के कारण पिछले कई दिनों से लोगों कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बूंदाबांदी में ही इस अंडरपास में पानी जमा हो जाता है ओर कई दिनों तक यह पानी इस अंडर पास से नहीं निकलता मौजूदा समय में हालात है कि इस अंडरपास में 18 फीट के करीब पानी जमा है। वहीं पिछले साथ सेना से सेवानिवृत फौजी की सैर के दौरान इस अंडरपास में पानी में डूबने से मौत हो गई थी। अभी भी इस अंडर पास में कई जानवर मृत पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव दुखेड़ी से अंडरपास की करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी है। इस डेढ़ किलोमीटर की सड़क की हालत जर्जर और जगह जगह से टूटी हुई है। कई महीनों से इसकी हालत खराब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में बेसहारा गोवंश की भरमार है शाम होते ही सड़कों पर गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है। इन बेसहारा गोवंश के कारण कई बार हादसे भी हो चुके है और यह गोवंश लोगों को घायल भी कर चुके हैं।
गांव में गुरुद्वारे के पास सड़क पर जमा है पानी
मायाराम ने बताया कि गांव में गुरुद्वारे के पास सड़क पर पिछले कई दिनों से पानी जमा है, इस पानी के कारण लोगों को घूमकर जाना पड़ता है। वहीं पानी निकासी को भी कोई प्रबंध नहीं है।
रेलवे अंडरपास में जमा है 18 फीट तक पानी
सोमनाथ ने बताया कि तीन साल पहले रेलवे ने अंडरपास बनाया था। बरसात के दौरान इस अंडरपास में पानी भरा हुआ है। जिसके कारण दुखेडी से खुड्डा जाने वाली मुख्य सड़क का संपर्क टूट गया है। पिछले साल सैर के दौरान इस अंडर पास में सेवानिवृत फौजी की डूबने से हो गई थी मौत।
गांव में बेसहारा गोवंश की भरमार
सोहन ने बताया कि गांव में बेसहारा गोवंश की भरमार है, शाम होते ही गांव की सड़कों पर गोवंश को आम देखा जा सकता है। जिसके कारण कई हादसे में भी हो चुके हैं। पता नहीं कहां से आ रहे हैं गोवंश

डेढ़ किलोमीटर तक टूटी है सड़क
बलजिंद्र सिंह ने बताया कि दुखेडी से खुड्डा की ओर जाने वाली सड़क का करीब डेढ़ किलोमीटर का एरिया खस्ता हालत में है कोई भी अधिकारी इस टूटी हुई सड़क पर नहीं दे रहा ध्यान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed