फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   18 case found in ambala

कॉलेज की छात्रा सहित 18 नए संक्रमित मिले, 7 मरीज हुए ठीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
18 case found in ambala
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों के चलते एक बार फिर जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। बुधवार को आई कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट में 18 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके बाद अभी तक जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हजार 90 हो गई है। वहीं, कोरोना को सात मरीजों ने मात दी है। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 11 हजार 811 हो गई है। जिले में अभी भी 132 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, करीब एक साल में 147 मरीज कोरोना के चलते काल का ग्रास बन गए हैं। बुधवार को आए संक्रमित मरीजों में एक मरीज शहजादपुर के लौटन गांव से है, 1 अंबाला कैंट के दयाल बाग से, 1 मरीज बोह से, 1 मरीज कोट कछुआ कलां से, 1 मरीज जग्गी गार्डन अंबाला सिटी से, 1 अंबाला के सेक्टर-7 से, 1 काजीवाड़ा, 1 अशोक विहार, 1 सैनी माजरा, 1 महेश नगर, 1 महावीर नगर अंबाला सिटी, नारायणगढ़ के वार्ड नंबर 8 से, 1 केसरी, बाकी अन्य जगह से संक्रमित मरीजों के मिलने की जानकारी मिली है। अभी तक 1174 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 310 छात्र भी शामिल हैं जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed