फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   17.80 lakh fraud in returning the funds after sending them to UK

Ambala News: यूके भेजने के बाद फंड वापस करने में 17.80 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
17.80 lakh fraud in returning the funds after sending them to UK
अंबाला सिटी। हुमायुंपुर गांव से बेटी को यूके भेजने के बाद सिक्योरिटी फंड वापस न करने के नाम पर 17 लाख 80 हजार की धोखाधड़ी की। हुमायुंपुर गांव निवासी सरमीत सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। बेटी रूबल ने पढ़ाई के लिए विदेश जाना था।
विज्ञापन

उन्होंने मिलकर सिटी में विश्वास ग्रुप ओवरसीज में संपर्क किया। जहां पर उनकी मुलाकात रचनीत कौर जग्गी, पुरुषोत्तम कुमार भट्टी और मैनेजर पल्लवी शर्मा से हुई। बेटी को यूके में स्टडी वीजा पर भेजने के लिए 15 लाख 50 हजार रुपये में समझौता हुआ था। बाद में बेटी के खाते में 20 लाख रुपये सिक्योरिटी फंड शो करवाने के लिए आरोपियों ने पैसे खाते में डलवा लिए थे। 2023 में बेटी को यूके तो भेज दिया लेकिन जब खाते में जमा फंड की राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने पैसे न होने पर मना कर दिया। फिर आरोपियों ने कहा कि उनका मोहड़ा के बाद एक प्लाट है जो 21 लाख का है वो ले लो। एक लाख रुपये और दे दो।
विज्ञापन

प्लाॅट की रजिस्ट्री करवाने की बात हुई थी। बावजूद आरोपी तहसील कार्यालय में ही नहीं आए। वहां से पता चला कि आरोपी पहले भी यह प्लाट कई लोगों को बेचने की बात कह चुके हैं। गहनता से जांच करने पर पता चला कि आरोपियों ने प्लाट पर करीब लाखों रुपये का लोन ले रखा है। पैसे मांगने पर आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed