फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   17.5 lakh cheated in the name of getting job in police

Ambala News: पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 17 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
17.5 lakh cheated in the name of getting job in police
अंबाला। मोहाली निवासी सलोनी से पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला से दोनों बच्चों को नौकरी के नाम पर पैसे लिए थे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जीरकपुर के मोहाली निवासी सलोनी ने बताया कि 2019 में वह गांव रुपोमाजरा में अपने पति के साथ रहती थी और पति पंचकूला में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके बाद वह जीरकपुर में रहने लगे। तभी आरोपी विक्कर सिंह उनके ताया के जरिए संपर्क में आया। वह कहता था कि दोनों बच्चों को पुलिस में लगवा देगा। मेरे माता-पिता विक्कर सिंह के झांसे में आ गए। नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 17 लाख 50 हजार रुपये ले गया। इसके बावजूद भी आरोपी छोटी-मोटी रकम किसी न किसी बहाने से मांगता रहता था। रुपये वापस मांगने लगे तो कहने लगा कि अभी रिजल्ट नहीं आया है और टाल मटोल करने लगा। इस बारे शिकायत जीरकपुर थाना में दे दी थी। पीड़ित ने बताया कि सारे रुपये अंबाला में दिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed