फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बिल्ड़िग निर्माण के बाद इजाल करवाने के लिए दूसरे अस्पताल के चक्कर काटने से मिलेगी निजात

बिल्ड़िग निर्माण के बाद इजाल करवाने के लिए दूसरे अस्पताल के चक्कर काटने से मिलेगी निजात

Mon, 25 Feb 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिल्ड़िग निर्माण के बाद इजाल करवाने के लिए दूसरे अस्पताल के चक्कर काटने से मिलेगी निजात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। भविष्य में सिटी सिविल अस्पताल में आंखों की जांच कराने के लिए पुराने सिविल अस्पताल परिसर के चक्कर मरीजों को नहीं काटने पड़ेंगे। 300 बेड क्षमता वाले नए सिविल अस्पताल की मंजूरी प्रदेश सरकार से मिल चुकी है और 65 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य के टेंडर भी जारी हो चुके हैं। नए सिविल अस्पताल में आंखों की जांच से लेकर अन्य इलाज की भी सुविधा होगी जोकि अब तक नहीं थी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मानें तो जल्द ही यहां पर निर्माण कार्य आरंभ होगा। इसमें 100 अतिरिक्त बेड के साथ साथ मरीजों को अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी। इससे पहले मरीजों को आंखों के चेकअप के लिए अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के चक्कर काटने पड़ते थे जो कि इस अस्पताल से थोड़ी दूरी पर है। वहीं अब नई बिल्डिंग में डेंटल चेकअप व अन्य बीमारियों से संबंधित इलाज के लिए भी सुविधा दी जाएगी। जैसे ही इस बिल्डिंग के निर्माण के लिए मंजूरी मिली तो विभागों ने भी तेजी दिखाते हुए निर्माण कार्य को आरंभ करने की प्रक्रिया को लगभग पूरा कर लिया है और जल्द ही बिल्डिंग निर्माण का निर्माण कार्य आरंभ होगा।

65 करोड़ की लागत से होगा बिल्डिंग का निर्माण
सिटी के सिविल अस्पताल में बनने वाली बिल्डिंग का निर्माण लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को लगभग पूरा कर लिया गया है और जल्द ही बिल्डिंग के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। वहीं इसमें आधुनिक उपकरण लगाने के लिए भी जल्द ही प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कैंट सिविल अस्पताल की तर्ज पर होगा बिल्डिंग का निर्माण
सिटी में बनने वाले नई बिल्डिंग को कैंट सिविल अस्पताल की बिल्डिंग की तर्ज पर बनाया जाएगा जिसे ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग के साथ ही जोड़ा जाएगा। यह बिल्डिंग पांच मंजिला होगी, जिसमें अगल-अलग मंजिल पर मरीजों को अलग-अलग सुविधा मिलेगी। इस बिल्डिंग में आंखों के इलाज के साथ साथ आपरेशन के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही ईएनटी व डेंटल चेकअप की सुविधा में मरीजों को इसी अस्पताल में मिल जाएगी। वहीं अतिरिक्त आपरेशन थिएटर भी इस बिल्डिंग में बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सीएमओ ऑफिस को अस्थाई रूप से शिफ्ट किया जाएगा। वहीं सौ अतिरिक्त बेड लगाएं जाएंगे। अभी अस्पताल में 200 बेड की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन चयन और नक्शा निर्माण का कार्य पूरा
इस बिल्डिंग के निर्माण कार्य को करवाने की जिम्मेवारी पीडब्ल्यूडी बीएडआर को सौंपी गई है। विभाग ने जमीन चयन और नक्शा निर्माण का कार्य पूरा करने के बाद टेंडर प्रक्रिया को भी लगभग पूरा कर लिया है, इसके बाद जल्द ही बिल्डिंग निर्माण के कार्य को शुरू करने के कयास लगाए जा रहे है। जिसे लगभग दो सालों में पूरा करने का लक्ष्य विभाग द्वारा रखा गया है। एक्सईएन देवदत्त कंबोज ने बताया कि इस बिल्डिंग में आने वाले मरीजों को सभी सुविधाएं देने के प्रयास किए गए है और बिल्डिंग को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

दोगुनी हो जाएगी सिविल अस्पताल में ओपीडी
सीएमओ संतलाल वर्मा ने बताया कि नई बिल्डिंग बनने से सिटी सिविल अस्पताल में ओपीडी की संख्या लगभग दोगुनी होने के आसार है। जहां इस समय लगभग 2000 हजार से अधिक की प्रतिदिन ओपीडी होती है, वहीं इसकी संख्या बढ़ाकर 4000 हजार से अधिक की हो जाएगी। वहीं कैंट सिविल अस्पताल व सिटी अस्पताल दोनों ही आधुनिक होने के कारण अंबाला की जनता को इसका बहुत अधिक लाभ मिलेगा।

कैंट में 200 बेड की होगी क्षमता
कैंट सिविल अस्पताल में इस समय 100 बेड की क्षमता है जिसे बढ़ाकर 200 बेड कर दिया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त दो फ्लोर का निर्माण होगा। इसमें एक अतिरिक्त मंजिल कैंसर अस्पताल की बिल्डिंग पर जोड़ी जाएगी तो दूसरी अन्य किसी बिल्डिंग पर फ्लोर बनाया जाएगा, ताकि अस्पताल में 100 अतिरिक्त बेड रखे जा सकें।


टीबी अस्पताल का निर्माण कार्य अधूरा
टीबी अस्पताल में पिछले कई सालों से बिल्डिंग का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। जिसे अभी तक शुरू नहीं किया गया है और केवल कागजी कार्रवाई की जा रही है। जब इस बारे में सीएमओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसके लिए व उच्च विभाग को पत्र लिख चुके हैं और इसके निर्माण के भी जल्द ही प्रयास लगाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed