{"_id":"5ba14df9867a552c9418acf4","slug":"171537297913-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा चालकों ने स्टेशन परिसर में एक दूसरे पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्शा चालकों ने स्टेशन परिसर में एक दूसरे पर किया हमला
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिक्शा खड़ा करने पर विवाद, चालकों ने एक-दूसरे से की हाथापाई, फाड़े कपड़े
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में एक अस्थायी रिक्शा स्टैंड पर रिक्शा लगाने को लेकर दो रिक्शा चालक आपस में उलझ गए और देखते ही देखते दोनों में हाथापाई हो गई। दोनों ने एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने दोनों को अलग करवाया।
हुआ यूं कि मंगलवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कार पार्किंग के बाहर अस्थायी रिक्शा स्टैंड पर तीन चालक अपनी रिक्शा लेकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक अन्य चालक सोमनाथ अपनी रिक्शा लेकर आया और इनके बीच में अपनी रिक्शा को खड़ा करने लगा। यह देख दूसरे रिक्शा चालक धनी लाल ने इस पर विरोध जताया और सोमनाथ को अपनी बारी के हिसाब से रिक्शा लगाने के लिए कहा लेकिन सोमनाथ नहीं माना और अपनी रिक्शा को जबरदस्ती उन तीन रिक्शा के बीच में लगाने लगा। तभी सोमनाथ व धनीलाल के बीच बहस हो गई और देखते ही देखते दोनों आपस में हाथापाई करने, जबकि दोनों एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले।