फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सात घंटे तक डेलीगेट्स जानते रहे सिविल अस्पताल की खूबियां

सात घंटे तक डेलीगेट्स जानते रहे सिविल अस्पताल की खूबियां

Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सात घंटे तक डेलीगेट्स जानते रहे सिविल अस्पताल की खूबियां
सात घंटे तक डेलीगेट्स जानते रहे सिविल अस्पताल की खूबियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जम्मू एंड कश्मीर से आए 14 डेलीगेट्स शुक्रवार को कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचा। वे सात घंटे तक अस्पताल में रुके रहे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की खूबियों को जाना और तारीफ भी की। दरअसल जम्मू एंड कश्मीर से 90 एनएचएम डेलीगेट्स का बैच पंचकूला आया हुआ है। इस दौरान उन्हें 14-14 ग्रुपों एक बैच को अलग-अलग जिला में बांटा गया है। जोकि वहां के अस्पताल में जाकर वहां की सुविधाओं का जायजा लेगा। इसी कड़ी के तहत पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में यह ग्रुप पहुंचा। ग्रुप के मेंबर्स एनएचएम से जुड़े हैं। वहीं कैंट में अस्पताल में डेलीगेट्स के पहुंचने पर एनएचएम की डिप्टी सिविल सर्जन डा संगीता ने ग्रुप को अस्पताल की सुविधाओं के अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया। संगीता ने बताया कि .12 प्रतिशत हॉम डिलीवरी हो रही है जबकि 99.98 प्रतिशत डिलीवरी अस्पताल में हो रही है। इसके अलावा डेलीगेट्स को कैंट के स्थानीय एरिया में भी विजिट करवाया गया। इतना ही नहीं डेलीगेट्स ने अस्पताल में मौजूद मरीजों व तमीरदारों से भी बातचीत की और उनका हाल जाना।

अस्पताल देखकर डेलीगेट्स बोले, बहुत खूब
जम्मू एंड कश्मीर से आये डेलीगेट्स ने अस्पताल की बिल्डिंग देखकर कहा ‘बहुत खूब बिल्डिंग है’। जिसको सुनकर साथ चल रहे डॉक्टर काफी खुश हुए। डेलीगेट्स ने जैसे ही इमरजेंसी व ओपीडी में कद रखा। उन्होंने अस्तपाल की बनावट देखकर जमकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तारीफ की। कहा कि सरकारी अस्पताल की बिल्डिंग इससे अच्छी ओर कहीं नहीं देखी। सरकारी अस्पतालों की इतनी सुंदर बिल्डिंग बहुत कम देखने को मिलती है। लेकिन यहां की बिल्डिंग किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed