फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ुट्ळयिं में भी विद्यार्थियों के ज्ञान में होगा सुधार

ुट्ळयिं में भी विद्यार्थियों के ज्ञान में होगा सुधार

Tue, 29 May 2018 12:47 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
ुट्ळयिं में भी विद्यार्थियों के ज्ञान में होगा सुधार
अंबाला सिटी। अब होनहार विद्यार्थियों को गर्मियों में होनी वाली छुट्टियों में अपना समय बर्बाद नहीं करना पढ़ेगा क्योंकि विभाग की ओर से होनहार विद्यार्थियों के लिए एक जून से 30 जून तक समर कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को एनजीओ की ओर से आए हुए शिक्षक विद्यार्थियों को साइंस से संबंधित विषय केमिस्ट्री, बायोलॉजी, फिजिक्स व गणित विषय में सुधार के लिए नई नई तरीकों के बारे में बताएंगे। जिन विद्यार्थियों को इन विषयों को समझने में समस्या आती है उनमें सुधार किया जाएगा ताकि वह विद्यार्थी इन विषयों में महारत हासिल हो सके।
विज्ञापन


जिले भर के स्कूलों के प्रत्येक कक्षा से चयनित होंगे 65 विद्यार्थी
इस कैंप में भाग लेने के लिए पूरे जिले के स्कूलों से एक कक्षा के लिए कुल 65 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जोकि संस्था द्वारा लिए जाने वाले टेस्ट के आधार पर लिया किया जाएगा। वहीं साथ ही अध्यापक भी होनहार इच्छुक विद्यार्थियों को भी इस कैंप में भाग लेने के लिए भेज सकते है ताकि कोई होनहार एवं इच्छुक विद्यार्थी इस कैंप से वंचित न रह जाए। इसमें नौंवी व दसवीं के विद्यार्थियों के साथ साथ ग्यारवी व बारहवीं कक्षा से केवल सांइस संकाय के विद्यार्थियों का ही चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपीएसटीआई की ओर से आयोजित होगा कैंप
सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया संस्था की ओर से समर स्कूल के नाम से इन कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को फ्रैंडली व्यवहार के साथ व नए-नए तरीकों से शिक्षा दी जाएगी ताकि विद्यार्थियों के लिए सबसे अधिक मुश्किल माने जाने वाले विषयों को आसानी से पढ़ा जा सके। और वह आगे इन तरीकों का प्रयोग कर इन विषयों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक प्राप्त कर सके और उन्में ज्ञान में भी वृद्धि हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलदेव नगर स्कूल में लगेगा का कैंप
सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित होने वाले कैंप के लिए बलदेव नगर स्थित ब्वॉयज स्कूल को चयनित किया गया है। स्कूल की ओर से विद्यार्थियों को बैठने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं दी जाएगी। बलदेव नगर स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र मोहन ने कहा कि कैंप के दौरान स्कूल में दूसरे स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ-साथ संस्था की ओर से शिक्षक भी आएंगे और उन्हें कैंप के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसका पूर्ण ध्यान रखा जाएगा।


एक से 30 जून तक संस्था की ओर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान से संबंधित शिक्षा दी जाएगी और इसके लिए बलदेव नगर स्कूल चयनित किया गया है।
- सुधीर कालड़ा, बीईओ, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed