{"_id":"5af0ad2f4f1c1b76098b8905","slug":"171525722415-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- युवक का आरोप अपराधिक मामले में नामजद है कुकर्म करने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- युवक का आरोप अपराधिक मामले में नामजद है कुकर्म करने वाले
Updated Tue, 08 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार युवकों पर युवक से कुकर्म कर वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
एक कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवक ने चार युवकों पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। सिटी थाने में दी शिकायत में युवक ने कहा कि बीती रात चार युवक उसे जबरन बाइक पर कपड़ा मार्केट ले गए। पीड़ित युवक के अनुसार चारों युवकों ने पहले उस पर यह आरोप लगाया कि उसने पुलिस के समक्ष उनकी मुखबरि की है जिस वजह से उनका भाई पकड़ा गया और उसे छुड़वाने में दो लाख रुपये खर्च हो गए। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि चारों ने पहले उससे दो लाख रुपये मांगे और इसके बाद उससे कुकर्म किया। इतना ही नहीं कुकर्म करते समय उसकी वीडियो भी बनाया गया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी भी दी। युवक ने कुकर्म करने वाले चारों युवकों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। इनमें से दो युवकों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। एक युवक के खिलाफ गोली चलाने का मामला भी है जबकि अन्य मामले भी हैं। युवक ने आरोप लगाया कि युवकों ने रात को उसे नहीं छोड़ा और बारी-बारी से कुकर्म किया। इसके बाद उससे सुबह 20 हजार रुपये मांगें गए। युवक ने बताया कि उसने उन युवकों से कहा कि वह घर पर मां से यह राशि लेकर उन्हें देगा। इस पर वह उसे लेकर सुबह जब घर आए तो घर के पास युवक ने भागकर जान बचाई और मां को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मामले की शिकायत सिटी थाने में दी गई है। उधर शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस युवक को वारदात स्थल पर लेकर गई। पुलिस देर रात तक मामले की छानबीन में जुटी थी। सिटी अस्पताल में युवक का मेडिकल फिलहाल नहीं हुआ था। मेडिकल के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।