{"_id":"5af0ab2e4f1c1b6d098b8694","slug":"171525721902-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- सढौरा की रहने वाली महिला को अपना रिश्तेदार बताकर कार में बिठाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- सढौरा की रहने वाली महिला को अपना रिश्तेदार बताकर कार में बिठाया था
Updated Tue, 08 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदार बताकर पहले कार में दी लिफ्ट, फिर ठगे गहने
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा (अंबाला)।
रुड़की स्थित रिश्तेदारी में जा रही सढौरा निवासी एक महिला को कार सवारों ने लिफ्ट देकर गहने ठग लिए। ठगों ने कार सवार एक महिला के माध्यम से शातिराना अंदाज में महिला को ठगते हुए सड़क पर धक्का देकर फरार हो गए। महिला ने मुलाना पुलिस में शिकायत दी है। जानकारी अनुसार सढौरा, यमुनानगर की संगीता अपने मामा और बहन नीलम के साथ रुड़की स्थित एक रिश्तेदारी में रस्म क्रिया में जा रही थी। जैसे ही वह तीनों दोसड़का पहुंचे तो उनके पास में आकर कार रुकी, जिसमें दो महिलाएं और दो लोग बैठे थे। कार रुकते ही वे बोले उनको रुड़की जाना है और वह सभी साथ चलते हैं। कार सवारों ने कहा कि कार में दो सवारियों की जगह है। इस पर संगीता और नीलम कार में बैठ गई। इस दौरान कार में पहले से ही सवार एक महिला बोली उसे उल्टी आ रही है। यह कह कर वह संगीता की ओर झुक गई। कार रुकी तो संगीता को दोसड़का के पास धक्का देकर कार से नीचे धकेल दिया, जबकि नीलम को भी धक्का दे दिया। इसके तुरंत बाद यह शातिर कार लेकर फरार हो गए। संगीता ने जब अपने हाथ देखे, तो सोने की दो चूड़ियां गायब थीं, जबकि नीलम इन शातिरों का शिकार होने से बच गई। मुलाना थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि महिला संगीता ने थाना मुलाना में शिकायत दी है, मामले में जांच की जा रही है।