{"_id":"5ad25b694f1c1b360b8b490e","slug":"171523735401-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल पर ताला लगाएंगे : धूम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल पर ताला लगाएंगे : धूम सिंह
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना उत्पादकों के साथ 16 को चीनी मिल पर लगाएंगे ताला : किसान नेता
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
किसान नेता धूम सिंह नगौली ने कहा कि सोमवार को क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों के साथ मिलकर नारायणगढ़ चीनी मिल के मुख्य द्वार पर ताला लगाएंगे। धूम सिंह शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चीनी मिल प्रबंधन न तो क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों को उनके गन्ने की पेमेंट दे रहा है और न ही पर्चियां। उनका कहना है कि गन्ना उत्पादक बिना पैसे के आर्थिक तंगी से तो जूझ ही रहा है, साथ में मजदूरों द्वारा छिलाई की गई गन्ने के पैसे की भी चिंता किसान को सताए जा रही है। धूम सिंह ने कहा कि इस बारे उन्होंने 15 दिन पहले नोटिस देकर मिल प्रबंधन को सचेत कर दिया था कि यदि 14 अप्रैल तक गन्ना उत्पादकों को पैसे नहीं मिले तो वे 16 अप्रैल को चीनी मिल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर गेट पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कर्म सिंह हुसैनी, रविंद्र कुमार, बलकार खान, अलीसेर, टोनी, मोहन सिंह, गगन वालिया, रणधीर सिंह, बृजपाल आदि मौजूद रहे।