{"_id":"5ab7fe684f1c1be83f8b502a","slug":"171522007656-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेज पर परफार्म करते हुए झुलसे छात्राओं के पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेज पर परफार्म करते हुए झुलसे छात्राओं के पांव
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटोनमेंट बोर्ड के कार्यक्रम में धूप से गर्म हुए स्टेज पर प्रस्तुति देते हुए स्कूली बच्चों के पांव झुलसे, मौके पर नहीं मिली फर्स्ट एड
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सरहिंद क्लब में कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से कराए जा रहे फ्लावर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रविवार को धूप से गर्म हुए स्टेज पर प्रस्तुति देते हुए एसडी विद्या स्कूल की 11वीं क्लास की तीन स्कूली छात्राओं के पांव झुलस गए। छात्राओं ने जैसे ही परफार्मेंस पूरी की तो मामले की जानकारी स्कूल टीचर को दी। टीचर ने देखा कि छात्राओं के पांव झुलस गए। इस दौरान मौके पर फर्स्ट एड के व्यापक प्रबंध भी नहीं थे। आनन-फानन में मौके पर ही बर्फ एवं टूथपेस्ट लगाकर तीन छात्राओं को कैंट सिविल अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद छात्राओं को छुट्टी दे दी गई है। जानकारी मुताबिक करीब 15 बच्चों के पांव मामूली रूप से झुलसे हैं, मगर एसडी विद्या स्कूल की छात्राओं के पांव ज्यादा झुलसे जिन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
जानकारी मुताबिक रविवार को कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता आयोजित की थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एसडी विद्या स्कूल की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। उस समय स्टेज पर सीधी धूप पड़ रही थी और लकड़ी का फर्श होने के कारण काफी गर्म हो रहा था। करीब सात-आठ छात्राओं ने नंगे पांव डांस करना शुरू किया, शुरूआती कुछ मिनटों में तो वह नृत्य करती रहीं। मगर बीच में कई छात्राओं की हिम्मत जवाब देने लगी और जैसे ही नृत्य पूरा हुआ तो आनन-फानन में छात्राएं स्टेज से उतरीं। उन्होंने मामले की जानकारी अपने साथ आई टीचरों को दी। टीचरों ने देखा कि कई छात्राओं के पांव झुलस गए थे जिसके बाद कार्यक्रम में हंगामा हुआ। मौके पर प्राथमिक चिकित्सा सहायता की सुविधा भी नहीं थी। इस दौरान छात्राओं के पांव पर बर्फ और टूथपेस्ट लगाई गई। तीन छात्राएं प्रकृति, मेघना और रशप्रीत के पांव कुछ ज्यादा झुलस गए थे जिस वजह से उन्हें कैंट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दी। अस्पताल में छात्राओं ने बताया कि स्टेज गर्म था जिस वजह से उनके पांव में छाले पड़े।
अन्य बच्चों के भी मामूली पांव झुलसे
कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद रहीं कैंटोनमेंट बोर्ड से पार्षद आशिमा ने बताया कि स्टेज लकड़ी का था, जिस वजह से तपिश से वह गर्म हो रहा था। एसडी विद्या स्कूल से पहले भी अन्य बच्चों ने नंगे पांव परफार्मेंस दी थी और उनके पांव भी मामूली तौर पर झुलसे थे। उनके स्वयं के बच्चे के पांव स्टेज पर परफार्मेंस के दौरान मामूली झुलस गए थे। उन्होंने बताया कि करीब 15 बच्चों के पांव झुलसे हैं, मगर एसडी विद्या स्कूल की छात्राओं के पांव ज्यादा झुलसे जिन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
सामने मिलिट्री अस्पताल, फिर भी ले आए सिविल अस्पताल
रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड के इस कार्यक्रम में जब बच्चों को अस्पताल ले जाने की बारी आई तो आयोजन स्थल सरहिंद क्लब के ठीक सामने मिलिट्री अस्पताल था, जहां तुरंत इलाज मिल सकता था, मगर विद्यार्थियों को करीब एक किमी. दूर सिविल अस्पताल लाया गया।
टीचर बोली, व्यापक थे प्रबंध
उधर, छात्राओं के साथ सिविल अस्पताल पहुंची एसडी विद्या स्कूल की टीचर अंजू अरोड़ा ने कहा कि स्टेज गर्म था और गर्म स्टेज के बाद छात्राएं ठंडे फर्श पर एकदम आई जिससे पांव में छाले हो गए। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा पूरे प्रबंध किए गए थे और तुरंत कार में छात्राओं को अस्पताल लाकर इलाज दिया गया। छात्राओं के परिजनों को जानकारी दी गई है और वह मामूली तौर पर उनके पैर झुलसे हैं जिसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है।
कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने कहा कि यह लापरवाही स्कूल टीचर्स की है। स्टेज पर जूते पहनकर परफॉर्मेंस देने की छूट दी गई है। इसके बावजूद बच्चियों से नंगे पांव परफॉर्मेंस कराई गई। उपाध्यक्ष ने कहा कि वहां एंबुलेंस न होने के मामले की जांच करवाई जाएगी।
वहीं कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ वरुण कालिया ने कहा कि कई बच्चों ने जूते पहनकर परफार्मेंस दी है और बच्चों को स्टेज पर जूते पहनकर कार्यक्रम प्रस्तुत करने की छूट थी। यह अप्रत्याशित घटना है जिसमें न स्कूल और न ही आयोजकों की लापरवाही है। छात्राओं को प्राथमिक उपचार दिया गया है जिसके बाद वह सही हैं। स्कूल टीचर भी इंतजाम से संतुष्ट थीं।