{"_id":"5991eff84f1c1baa218b472a","slug":"171502736376-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओए अभियान की जागरूकता रैली निकालेगा फस्र्ट स्टेप ग्रुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओए अभियान की जागरूकता रैली निकालेगा फस्र्ट स्टेप ग्रुप
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। फर्स्ट स्टेप ग्रुप सामाजिक संस्था ने ओए अभियान को सफल बनाने के लिए ओए टीम नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों तक संदेश पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। यह संस्था जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस पर अपने नाटक के जरिये सूखे और गीले कूड़े को अलग अलग करने का संदेश देगी। इस नाटक में श्री कृष्ण अंबाला को स्वच्छ करने का संदेश देते नजर आएंगे। नुक्कड़ नाटक देर रात कुमार मंडी और खाटू श्याम मंदिर में आयोजित हुआ और स्वतंत्रता दिवस के दिन राजकीय माध्यमिक विद्यालय डेरा बस्सी कैंट में आयोजित होगा। बताया जाता है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन दस बजे स्कूल से रेहड़ीवालों द्वारा स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जो बाजारों से होती हुई सदर बाजार पर जाकर समाप्त होगी। रैली का आयोजन कूड़ा उठाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रेहड़ी वाले और स्कूल के छात्रों की तरफ से किया गया है।