फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   17 mm rain in ambala

17 एमएम बरसात में डूब में छावनी बह गए विकास दावे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
17 mm rain in ambala
झमाझम बारिश का सिलसिला वीरवार को भी जारी रहा। सुबह करीब 10 बजे से 11 बजे तक छावनी में मेघों ने जमकर पानी उड़ेला। एक घंटे की बारिश में छावनी में जलथल एक हो गए। नाले भरकर चलने लगे। मात्र 17 एमएम बरसात में छावनी में विकास के सारे दावे और अधिकारियों के खोखले वादे बह गए। हालात यह रहे कि अंबाला छावनी में चौड़ा बाजार, सब्जी मंडी मार्केट, टिंबर मार्केट, महेश नगर, वशिष्ठ नगर सहित कई एरिया में जलभराव की स्थिति बन गई। दरअसल अंबाला छावनी में नालों की अभी तक सफाई नहीं हो सकी है। जो नाले साफ हैं वह आगे से अवरुध हैं। छोटे नालों की स्थिति तो और भी ज्यादा बदतर है। यह हालात तब हैं जब खुद गृहमंत्री और डीसी बार-बार नालों की सफाई के आदेश दे चुके हैं।
विज्ञापन

छावनी में झमाझम, शहर में छिटपुट बरसात
छावनी में झमाझम बारिश तो शहर में कहीं-कहीं रिमझिम बरसात हुई। बरसात थमने के बाद एक बार फिर से तापमान चढ़ गया और अधिकतम तापमान 35.2 दर्ज किया गया। जोकि बुधवार के मुकाबले चार डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी करीब दो डिग्री अधिक 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बरसात की संभावनाएं बनी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed