फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1693 beneficiaries will get the benefit of government schemes, Home Minister will launch the fair today

1693 लाभार्थियों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, आज मेले का शुभारंभ करेंगे गृहमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
1693 beneficiaries will get the benefit of government schemes, Home Minister will launch the fair today
एसडी कॉलेज में लगने वाले अंतोदय मेले को लेकर बैठक में हिस्सा लेते भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : Ambala
अंबाला। भाजपा छावनी विधानसभा के तीनों मंडलों की बैठक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में हुई। मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं अभिकांत वत्स ने बताया की योग्य लाभार्थियों को लाभ दिलाने के लिए छावनी के एसडी कॉलेज में 29 नवंबर से एक दिसंबर तक मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ हरियाणा के गृह एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज सुबह 11 बजे शुभारंभ करेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजेंद्र चौहान ने बताया कि इस मेले में 19 विभागों के विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारियां स्टॉल के माध्यम से लाभार्थियों को देंगे और योजना का लाभ भी लाभार्थियों को दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

सदर मंडल प्रधान राजीव डिंपल ने बताया कि अंत्योदय परिवार उत्थान अभियान का उद्देश्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में गरीब परिवार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लाभदायक स्वरोजगार एवं कौशल आधारित मजदूरी करने वाले रोजगार के अवसर को बढ़ावा देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह चिह्नित 1693 परिवारों को अंत्योदय मेले में लाकर उनको इन योजनाओं का लाभ दिलवाएं। महेश नगर मंडल प्रधान अजय पराशर ने कहा कि मेले में योग्य लाभार्थियों को निर्धारित मापदंडों की पालना अनुरूप लाभ दिया जाएगा। बैठक में जिला उपप्रधान जसबीर सिंह जस्सी, महामंत्री बीएस बिंद्रा, राम बाबू यादव, अनिल कौशल, नरेंद्र राणा, विजय गुप्ता, सुरिंदर तिवारी, सुभाष शर्मा, रेणु चौहान , सुदर्शन सिंह सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed