{"_id":"5c2a6afabdec22569b2f0488","slug":"161546283770-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटोनमेंट बोर्ड व रोटी बैंक के सदस्य जरुरतमंदों के लिए उपलब्ध कराएंगे भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटोनमेंट बोर्ड व रोटी बैंक के सदस्य जरुरतमंदों के लिए उपलब्ध कराएंगे भोजन
विज्ञापन
कैंटोनमेंट बोर्ड व रोटी बैंक के सदस्य जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध कराएंगे भोजन
फोटो नंबर : 24
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला द्वारा अब जरूरतमंद लोगों के लिए रोटी बैंक के सहयोग से भोजन की व्यवस्था की जाएगी। यह जानकारी बोर्ड के सीईओ वरुण कालिया ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। रोटी बैंक के सहयोग से बोर्ड द्वारा कैपिटल चौक के निकट भगत सिंह मार्केट में रोटी बैंक सेवा की शुरुआत की जाएगी।
सीईओ ने बताया कि रोटी बैंक के सदस्य रमन गुप्ता, विनय मेहता एवं अन्य के सहयोग से यह सेवा शुरू होगी। दोपहर का भोजन जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। सीईओ कालिया ने बताया कि बोर्ड की योजना 10 रुपये में भोजन देने की थी, मगर रोटी बैंक सदस्यों ने इसे नि:शुल्क करने की बात कही है। इस समय रोटी बैंक द्वारा कैंट सिविल अस्पताल के मरीजों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सीईओ ने बताया कि बोर्ड द्वारा अपने क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराए इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा साइकिल ट्रैक का निर्माण अंतिम चरणों में है और लोगों को अभी से ही साइकिल उपलब्ध करानी आरंभ कर दी गई है। कम्यूनिटी हब में साइकिलें उपलब्ध कराई जा रही है और विभिन्न स्थानों पर दो और हब बनाने की योजना है।