फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   स्टेशन पर पार्किंग राम भरोसे, हादसे का खतरा

स्टेशन पर पार्किंग राम भरोसे, हादसे का खतरा

Fri, 28 Dec 2018 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर पार्किंग राम भरोसे, हादसे का खतरा
स्टेशन पर पार्किंग रामभरोसे, न कोई सुरक्षा, न ही निगरानी
विज्ञापन

फोटो नंबर : 48
पूर्व में स्टेशन की पार्किंग में मिला था भारी मात्रा में विस्फोटक
स्टेशन के आउट व इन गेट के पास खड़े वाहनों से सुरक्षा में चूक का डर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कैंट रेलवे स्टेशन पर पार्किंग एरिया रामभरोसे चल रहा है। यहां पर न कोई सुरक्षा है न ही निगरानी। मामले को लेकर अब तक रेलवे द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। आलम यह है कि पार्किंग एरिया में बेरोक-टोक वाहन चालक अपने वाहनों को खड़ा कर रहे हैं जिनकी कोई चेकिंग या उनका कोई भी रिकार्ड मेनटेन नहीं हो रहा है। यदि ऐसी ही स्थिति रही तो भविष्य में कोई बड़ी घटना भी हो सकती है। पूर्व में भी कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया जा चुका है।
रेलवे स्टेशन पर कुछ माह पहले तक पार्किंग का कांट्रेक्ट था, मगर इसके बाद किसी भी ठेकेदार ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। कांट्रेक्ट नहीं होने की वजह से इस समय स्टेशन पर हालात खराब हैं। वाहन चालक यहां-वहां अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि इन वाहनों की कोई चेकिंग नहीं हो रही है जबकि पहले यह नियम बनाए गए थे कि यहां खड़े होने वाले वाहनों का पूरा रिकार्ड मेनटेन किया जाएगा। स्टेशन के आउट व इन गेट के पास वाहन खड़े रहते हैं जोकि सुरक्षा में चूक साबित हो सकते हैं। इसके अलावा कई वाहन तो स्टेशन की मुख्य बिल्डिंग के साथ ही खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में वाहन चालकों को परेशानी
कैंट रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया के समक्ष रोड पर बीते कुछ माह से निर्माण कार्य चल रहा है। यह कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है जिस वजह से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन यहां-वहां खड़े रहते हैं और कई बार व्यस्त समय में वाहन निकालने में ही दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
स्टेशन पर निर्माण कार्य चलने की वजह से कुछ दिक्कत हो रही है। निर्माण पूरा होते ही समस्या का हल होगा। फिलहाल वाहन मालिकों से कोई शुल्क वसूल नहीं किया जा रहा है। सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ एवं जीआरपी की है।
-बीएस गिल, स्टेशन डायरेक्टर, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed