{"_id":"5bc4e920bdec22695b779762","slug":"161539631392-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी नगर में डेंगू के चार पॉजिटिव केस मिले, विभाग ने सेंपल लिए लोगों के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी नगर में डेंगू के चार पॉजिटिव केस मिले, विभाग ने सेंपल लिए लोगों के
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी नगर में डेंगू के चार पॉजिटिव केस मिले, विभाग ने लिए लोगों के ब्लड सैंपल
फोटो नंबर-----1, 2 व 3
चारों एक ही परिवार के सदस्य, लोग बोले- प्लाटों में भरा पानी, निकासी के लिए नहीं कोई व्यवस्था
मामले की शिकायत करने के बावजूद फॉगिंग तक नहीं हुई
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। बीडी फ्लोर मिल के पीछे स्थित गांधी नगर में डेंगू के चार केस पॉजिटिव मिले हैं। एक ही परिवार के चार सदस्य इस समय रेलवे अस्पताल में दाखिल हैं। परिवार व क्षेत्र के अन्य लोगों का आरोप था कि मामले की शिकायत नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग से करने के बावजूद इलाके में न तो प्लाटों से पानी निकासी की गई और न ही फॉगिंग हुई है। ऐसे में डेंगू के मामले और बढ़ने की संभावना है। उधर, सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र के लोगों के ब्लड सेंपल लिए गए हैं।
गांधी नगर निवासी रेलवे कर्मी 43 वर्षीय राकेश को गत दिनों डेंगू था, जिसके बाद 41 वर्षीय उनकी पत्नी मनीषा, 18 वर्षीय बेटा ऋतिक एवं 17 वर्षीय हर्षित को भी डेंगू हो गया। राकेश के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि पहले मनीषा को 10 अक्तूबर को निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डेंगू की पुष्टि हुई। हालत सुधर नहीं रही थी जिसके बाद मनीषा को जीएमसीएच चंडीगढ़ सेक्टर 34 रेफर कर दिया था, मगर परिवार ने मनीषा को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत में कुछ सुधार हुआ तो मनीषा के दोनों बेटों को भी डेंगू हो गया। इसके बाद दोनों बेटों को भी रेलवे अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में कुछ सुधार है। इससे पहले मनीषा के पति राकेश को भी डेंगू हो चुका है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी दी गई थी। उधर, गांधी नगर के रहने वाले लोगों ने बताया कि इलाके में खाली प्लाटों में पानी भरा रहता है जिस कारण डेंगू का खतरा अब भी बना हुआ है। नालियों की सही तरीके से सफाई भी नहीं हो रही है। डेंगू के केस सामने आने के बावजूद भी इलाके में फॉगिंग नहीं कराई जा रही है।