फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पशुपालक के द्वार तक हर सुविधा कराई जाए उपलब्ध : डा. गुलाटी

पशुपालक के द्वार तक हर सुविधा कराई जाए उपलब्ध : डा. गुलाटी

Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पशुपालक के द्वार तक हर सुविधा कराई जाए उपलब्ध : डा. गुलाटी
पशुपालक के द्वार तक हर सुविधा कराई जाए उपलब्ध : डा. गुलाटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुनील गुलाटी ने रविवार को जीटी रोड पर स्थित किंगफिशर पर्यटन स्थल पर मंडल के सभी जिलों (अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला) के अधिकारियों व पशु चिकित्सकों की बैठक कर नई तकनीक अपना कर पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने पर चर्चा की गई।

उन्होंने सभी जिलों के उपनिदेशकों को पशुधन को सुरक्षित व स्वस्थ रखने के लिए समय पर टीकाकरण जांच व बांझपन शिविर लगाकर पशुपालक के घर-द्वार तक सभी सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए ताकि दुग्ध उत्पादन में हरियाणा अग्रणीय राज्य बन सके। उन्होंने अधिकारियों को बेसहारा पशुओं के प्रबंधन की दिशा में गंभीरता से कार्य करने बारे कहा। इस दौरान गलघोटू, मुंहखुर रोग की संयुक्त वैक्सीन, सेक्सड सीमन विधि, नई प्रजनन पॉलिसी, बायोमेडिकल वेस्ट का प्रयोग, सौर ऊर्जा प्रणाली, अस्पतालों में अल्ट्रासाऊंड प्रणाली, एंबुलेंस सेवा व सभी पशु चिकित्सालयों में मूलभूत सुविधाओं के बारे में चर्चा की। बैठक में विभिन्न जिलों से आए पशु चिकित्सक अधिकारियों से अपनी-अपनी पांच उपलब्धियों के बारे में पूछा गया। बैठक में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रेम सिंह, उपनिदेशक कुरुक्षेत्र डॉ. धर्मेंद्र, उपनिदेशक यमुनानगर डॉ. सत्यवीर सिंह, उपनिदेशक पंचकूला डॉ. अशोक मंत्रू सहित अन्य पशु चिकित्सक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed