फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - सेना भर्ती कार्यालय में स्थापित की गई विशेष सहायता विंडो

- सेना भर्ती कार्यालय में स्थापित की गई विशेष सहायता विंडो

Wed, 14 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
- सेना भर्ती कार्यालय में स्थापित की गई विशेष सहायता विंडो
सेना भर्ती : 25 तक करें आवेदन, अब तक 14000 ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सेना में भर्ती होने के इच्छुक चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले के युवा 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं चार से 13 अप्रैल तक मुलाना में आयोजित होने वाली खुली भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय में विशेष सहायता विंडो भी स्थापित की गई है। इस विंडो पर प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि इस भर्ती के लिए 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अभी तक 14,707 अभ्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। कुछ आवेदक जानकारी के अभाव में गलत पंजीकरण कर रहे हैं। प्रत्येक उम्मीदवार सही आवास पता भरें क्योंकि कोई भी गलत जानकारी या मिस मैच होने पर पात्रता निरस्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती में दलालों के फर्जीवाड़े को देखते हुए इस बार कड़ा रुख अपनाया जा रहा है और दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। अभ्यार्थी को कोई भी दस्तावेज बाद में प्रस्तुत करने की रियायत नहीं दी जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार के पास आवश्यक कागजात नहीं होंगे या रिहायशी व जाति प्रमाण पत्र गलत पाए तो उम्मीदवार की पात्रता रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक क्लर्क अथवा स्टोर कीपर पद के लिए आवेदन करने से पूर्व इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता जांचने के बाद ही आवेदन करें। बता दें कि बीते वर्ष भी सेना द्वारा सात जिलों के लिए मुलाना में भर्ती रैली का आयोजन किया गया इसमें करीब 28 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed