फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   आज होगी वेबसाइट पर कट ऑफ लिस्ट जारी

आज होगी वेबसाइट पर कट ऑफ लिस्ट जारी

Mon, 03 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
आज होगी वेबसाइट पर कट ऑफ लिस्ट जारी
आज होगी वेबसाइट पर कट ऑफ लिस्ट जारी
विज्ञापन

अंबाला कैंट। उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर मंगलवार को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी। विद्यार्थियों में इसी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। उनका नाम लिस्ट में होगा, किस कॉलेज में उन्हें एडमिशन मिलेगा व अन्य अन्य जानकारियों को लेकर विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में भी है। पहली बार एडेड कालेज के विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन कालेज अलॉट होंगे। दूसरी ओर मंगलवार कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद बुधवार को जिले के सभी कालेजों में इन सूचियों को नोटिस बोर्ड पर चस्पाया जाएगा और इसके साथ ही कालेजों में एडमिशन की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। सभी कालेज प्राचार्यों ने एडमिशन में छात्रों की सुविधा के लिए कमेटियां गठित कर दी है ताकि नई प्रक्रिया के दौरान छात्रों को एडमिशन लेने के लिए किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो और छात्र आसानी से कालेज में एडमिशन लेनेे की प्रक्रिया को पूर्ण कर सके।

प्रमाण पत्रों के साथ होगी फार्म की जांच
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद जिस कालेज में छात्र ने दाखिला लेना है वहां उसे सभी पक्के प्रमाण पत्रों के साथ कालेज में पहुंचना होगा। इसके बाद कालेज अध्यापकों द्वारा फार्म को प्रमाण पत्रों के साथ मिला कर जांच की जाएगी। एसडी कॉलेज के प्रो. राजीव चंद्र शर्मा ने बताया कि अगर किसी छात्र के फार्म और प्रमाण पत्र में मिलान नहीं होता है तो उसका फार्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद से अगली बार फार्म भरने पर ही उसे एडमिशन मिलेगा।
विज्ञापन


कालेजों में की जा रही तैयारियां
एसडी कॉलेज के गणित विभाग के अध्यक्ष डा. नवीन गुलाटी ने बताया कि कालेजों में फार्म भरने के लिए भी टीम को गठित किया गया था ताकि किसी भी छात्र को बाहर से रुपये खर्च कर फार्म न भरवाना पड़े। उसी तरह एडमिशन में छात्रों को परेशानी न हो इसके लिए सभी कालेजों में अध्यापकों की टीम गठित की गई है जो छात्रों के फार्म चेक करेगी व छात्रों को एडमिशन प्रक्रिया में आ रही परेशानी को दूर करने मे मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस जमा करवाने के लिए कई विकल्प
सरकारी कालेज में पहले फीस जमा करवाने के लिए केवल ई-चालान ही एकमात्र साधन था परंतु इस वर्ष विभाग की ओर कई विकल्प दिए गए है जिसमें बिल डेक्स, कॉमन सर्विस सेंटर व पेटीएम की सहायता से फीस का भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। इस कारण छात्रों को घंटों बैंक में लाइन में लगने से छुटकारा मिलेगा व आसानी से फीस जमा हो सकेगी।

छह जुलाई तक पीजी व एमए के भरे जाएंगे फार्म
पोस्ट ग्रेज्युट व एमए में दाखिला लेने के लिए केवल छह जुलाई तक ही ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। इसके बाद किसी भी पीजी व एमए में दाखिला लेने वाले छात्र का फार्म नहीं भरा जाएगा। इस समय सैकड़ों विद्यार्थी पीजी व एमए में दाखिल लेने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट में आवेदन कर रहे हैं।

छात्रों को एडमिशन लेने में किसी भी तरह की परेशानी न आए इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। फार्म चेक करने के लिए भी प्रत्येक विभाग में अध्यापकों को सूचित कर दिया गया है। नई प्रक्रिया है और प्रक्रिया के हिसाब से छात्रों की सुविधा के लिए पूर्ण प्रयास किया जाएगा।

- डॉ. राजिंद्र सिंह, प्राचार्य, एसडी कालेज।

ऑनलाइन प्रक्रिया के अनुसार छात्रों ने आवेदन किए हैं और उसी आधार पर छात्रों का एडमिशन भी होगा। बुधवार को कट ऑफ लिस्ट कालेज में लगेगी। इसके साथ ही एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू होगी। कोई परेशानी न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
- मंजू अग्रवाल, प्राचार्य गवर्नमेंट कालेज, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed