फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   16 year old Angad scored a goal in football then cheered and died on the field

Ambala News: 16 वर्ष के अंगद ने फुटबाल में गोल किया फिर चियर किया और फील्ड पर ही हो गई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
16 year old Angad scored a goal in football then cheered and died on the field
16 year old Angad scored a goal in football then cheered and died on the field - फोटो : Ambala
अंबाला। पंजोखरा स्थित स्कूल में फुटबाल मैच के दौरान 16 वर्षीय अंगद ने शानदार गोल किया। फिर साथियों संग चियर किया, लेकिन यह खुशी चंद पलों की थी। देखते ही देखते वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा और फिर हमेशा के लिए शो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार हार्ट फेल होने से अंगद की मौत हुई।
विज्ञापन

अंबाला शहर के पूर्व पार्षद हिम्मत सिंह के 16 वर्षीय बेटे अंगद सिंह की शनिवार दोपहर को अचानक से मृत्यु हो गई, जिस समय मृत्यु हुई उस समय वह अपने पंजोखरा स्थित स्कूल में फुटबाल का मैच खेल रहा था। अपनी टीम की तरफ से उसने एक गोल किया और उसे सेलिब्रेट किया इतने में वह जमीन पर गिर गया। स्कूल प्रबंधन पंजोखरा स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है, क्योंकि हंसते खेलते अंगद को कभी कोई बीमारी नहीं थी और उसका हार्ट फेल होना सभी को हैरान कर रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में पानीपत में भी एक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एक छात्र की मौत हो गई थी। इस छात्र ने प्रतियोगिता जीत ली थी, लेकिन जिंदगी की रेस हार गया। फिनिश लाइन पर आते ही वह गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एक दिन पहले शादी में मिले थे संजय
हिम्मत सिंह के मित्र और करीबी संजय सेठी बताते हैं कि अंगद की मृत्यु से एक दिन पहले वह उससे शादी समारोह में मिले थे तब वह बहुत खुश था, मगर जब हार्ट फेल होने की जानकारी उन्हें मिली तो विश्वास ही नहीं हुआ कि स्वस्थ बच्चे के साथ ऐसा भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि अंगद को खेलना पढ़ना बहुत पसंद था। वह अक्सर खेलों में प्रतिभाग करता रहता था। इस बार शनिवार को स्कूल में फुटबाल मैच खेल रहा था। गोल करने के बाद उसने खुशी मनाई और फिर कुछ हो गया। अस्पताल में रक्तचाप शून्य था। इस घटना ने सभी को तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं का छात्र था अंगद
संजय ने बताया कि वह पंजोखरा स्थित एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में अध्य्यनरत था। यहां पर पढ़ाई में भी काफी होशियार था। स्पोर्ट्स में भी काफी रुचि थी।
गृह मंत्री विज ने परिजनों से मिलकर जताया शोक
घटना की जानकारी के बाद गृहमंत्री अनिल विज भी पूर्व पार्षद हिम्मत सिंह व उनके परिवार से मिलने पहुंचे। यहां पर उन्होंने परिवार से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढ़स बंधाया और सांत्वना दी।
वर्जन
अचानक हार्ट अटैक के कई कारण हो सकते हैं। यह समस्या जेनेटिक हो सकती है या हार्ट समस्या पर पारिवारिक हिस्ट्री हो। एक बीमारी में दिल मोटा हो जाता है इसके कारण भी अचानक से हार्ट फेल हो सकता है। इन सभी मामलों में हमें अचानक ही समस्या होती है। इसीलिए हमें समय-समय पर दिल की जांच करानी चाहिए। हम सोचते हैं कि हमें कोई दिक्कत नहीं मगर अब दिल के मरीज काफी बढ़ गए हैं।

- राघव शर्मा, हार्ट स्पेस्लिस्ट, हार्ट सेंटर, सिविल अस्पताल अंबाला कैंट

16 year old Angad scored a goal in football then cheered and died on the field

16 year old Angad scored a goal in football then cheered and died on the field- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed