Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
16 people narrated grief in consumer forum, chairman gave instructions to concerned officials
{"_id":"619c0378bb115f2af2638ac4","slug":"16-people-narrated-grief-in-consumer-forum-chairman-gave-instructions-to-concerned-officials-ambala-news-knl9045351","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता फोरम में 16 लोगों ने सुनाया दुखड़ा, चेयरमैन ने दिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता फोरम में 16 लोगों ने सुनाया दुखड़ा, चेयरमैन ने दिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश
अंबाला शहर में बिजली निगम कार्यालय में जनता दरबार में लोगों की समस्याए सुनते बिजली अधिकारी
- फोटो : Ambala
Link Copied
अंबाला सिटी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का आयोजन किया गया। बैठक में 16 लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इसमें सबसे अधिक शिकायतें अधिक बिल और घर के बाहर से गुजर रही तारों की थीं। उपभोक्ताओं द्वारा दी गई शिकायतों पर फोरम के चेयरमैन आरके शर्मा ने सुनवाई की।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकतर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटाने के लिए संबंधित अधिकारी को मौके पर ही निर्देश दिए गए। जबकि कई शिकायतों को पेंडिंग रख लिया गया। जिनपर अगली बैठक में सुनवाई की जाएगी। यह बैठक बलदेव नगर स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय में हुई थी। यहां पर उपभोक्ताओं ने बताया कि वह कई बार अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं।
विज्ञापन
इसके बाद भी उनकी समस्याओं का हल नहीं हुआ है। इसी कारण उन्हें मजबूरी में यहां आना पड़ रहा है। इस दौरान गांव मटहेड़ी शेखां के आए हरदेव सिंह ने बताया कि उनके प्लाट के ऊपर से बिजली निगम ने तारें जा रहीं हैं। उन्होंने मांग की है कि उनके प्लॉट के ऊपर से जा रहीं तारों को जल्द से जल्द हटाया जाए। ऐसे ही बब्याल से आए मोहन लाल ने बताया कि उनका पिछले कई माह से बिल नहीं आया है और फिर सीधे ही 36 हजार का बिल भेज दिया। इसके लिए भी 6-6 हजार की किस्त बनाई गई थी। मगर दोबारा से जुर्माना लगाकर बिल भेज दिया गया है। जो कि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने मांग की है जो जुर्माना लगाया गया है उसे माफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।