{"_id":"695c23b6c2892e45f30a9f09","slug":"16-doctors-won-chess-and-carrom-competitions-ambala-news-c-36-1-sknl1017-155904-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शतरंज और कैरम के मुकाबलों में जीते 16 डाॅक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शतरंज और कैरम के मुकाबलों में जीते 16 डाॅक्टर
विज्ञापन
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में कैरम खेलते हुए डॉक्टर: स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, स्वास्थ्य विभाग की ओर से करवाई जा रही प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिताओं के क्वार्टर फाइनल के लिए सोमवार को मुकाबले हुए। कैरम व शतरंज में 16 डाॅक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ ने अपने-अपने मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। कैरम में एएसएमओ डॉ. नीरज, एसएमओ डॉ. जेपीएस ढिल्लो, डॉ. विजय वर्मा, एएसएमओ डॉ. राहुल सिंह, एमओ डॉ. ऋषिपाल, एसएमओ डॉ. विजय मेहरा, एसएमओ डॉ. शीलकांत पजनी, डीईओ शैलेंद्र ने जगह बनाई।
वहीं चैस के क्वार्टर फाइनल में एसएमओ डॉ. जेपीएस ढिल्लो, एएसएमओ डॉ. सुखप्रीत, एसएमओ डॉ. यशपाल वर्मा, एसएमओ डॉ. विजय मेहरा, एमओ डॉ. मनीष गर्ग, फार्मेसी ऑफिसर गुरशरण, अश्वनी व गगन ने जगह बनाई। यह प्रतियोगिता अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में पीएमओ कार्यालय में हुई। इसके अलावा बैडमिंटन व टेबल टेनिस के भी मुकाबले करवाए जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 9 जनवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता के बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल 6 जनवरी, 8 जनवरी को सेमिफाइनल व 9 जनवरी को फाइनल मुकाबले होंगे।