फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   डेढ़ माह बाद भी गेहूं की पेमेंट न मिलने पर आढ़तियों में रोष

डेढ़ माह बाद भी गेहूं की पेमेंट न मिलने पर आढ़तियों में रोष

Wed, 26 Jun 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ माह बाद भी गेहूं की पेमेंट न मिलने पर आढ़तियों में रोष
नारायणगढ़ (अंबाला)। वर्तमान सीजन में सरकारी एजेंसी हैफेड की ओर से नारायणगढ़ अनाज मंडी से खरीदी गई गेहूं की पेमेंट अभी तक न मिलने से नारायणगढ़ अनाज मंडी के आढ़तियों में रोष है। इसके चलते मंगलवार को आढ़ती एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के प्रधान अशोक अग्रवाल की अगुवाई में एसडीएम नारायणगढ़ से मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों जरनैल सिंह, दर्शन लाल, अशोक कालड़ा, मदन चानना, साखी गोपाल, महिंद्र चानना, मनीष चानना आदि ने एसडीएम को सारी स्थिति से अवगत करवाते हुए कहा कि गत सीजन में सरकारी एजेंसी हैफेड ने नारायणगढ़ अनाजमंडी में स्थित दी नारायणगढ़ सहकारी वितरण एवं सहकारी समिति लिमिटेड नारायणगढ़ के माध्यम से अनाज मंडी के आढ़तियों से गेहूं की खरीद की थी। खरीद बंद हुए लगभग डेढ़ माह बीत चुका है। हैफेड एजेंसी ने गेहूं की पेमेंट तो पूरी कर दी परंतु आढ़तियों को उनकी कमीशन व मजदूरों की मजदूरी की भुगतान राशि अभी तक नहीं दी।
विज्ञापन

बता दें कि इस बारे एक सप्ताह पूर्व भी आढ़तियों ने एसडीएम नारायणगढ़ से भेंट की थी, तब भी उनसे आढ़तियों की कमीशन व मजदूरी की अदायगी करने बारे गुहार लगाई थी, जिस पर एसडीएम ने डीएम हैफेड अंबाला वीपी मलिक को टेलीफोन पर आढ़तियों की कमीशन व मजदूरों की पेमेंट दो दिन में करने के आदेश देते हुए आढ़तियों को शीघ्र पेमेंट दिलवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम हैफेड ने एसडीएम का फोन नहीं किया रिसीव
मंगलवार को भी एसडीएम नारायणगढ़ ने आढ़तियों के प्रतिनिधि मंडल के सामने ही डीएम हैफेड वीपी मलिक से अनेक बार बात करनी चाही, परंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया जिस पर एसडीएम नारायणगढ़ ने आढ़तियों को विश्वास दिलवाया कि वे उच्चाधिकारियों से बात कर इस पेमेंट का भुगतान शीघ्र करवाएंगे। दूसरी ओर गत दिवस डीएम हैफेड से जब बात की गई थी तो उन्होंने यह आश्वासन दिया था कि आढ़तियों की पेमेंट नारायणगढ़ सहकारी वितरण एवं सहकारी समिति लिमिटेड नारायणगढ़ के खाता में डाल दी है। जोकि समिति द्वारा शीघ्र ही आढ़तियों के खाते में डाल दी जाएगी। इस बारे जब समिति के एक कर्मचारी से बात की गई तो उसने बताया कि समिति के खाते में मात्र आढ़तियों का कमीशन ही आया है, मजदूरी का पैसा अभी नहीं आया है। उन्होंने बताया कि समिति में मैनेजर का पद गत 1 जून से रिक्त पड़ा है और किसी भी मैनेजर की नियुक्ति के अभी तक नारायणगढ़ समिति में कोई भी आदेश पारित नहीं हुए हैं। एसोसिएशन के प्रधान अशोक अग्रवाल ने हैफेड के अधिकारियों से मंडी के आढ़तियों की कमीशन व मजदूरी के पैसे की अदायगी शीघ्र अतिशीघ्र करने की मांग की। ऐसा न करने पर उन्होंने कहा कि एसोसिएशन को विवश होकर अदालत का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed