{"_id":"5cf81fc1bdec2207657baeaf","slug":"15597649242-ambala-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिदों में अदा की नमाज, मंत्री विज और विधायक ने दी मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिदों में अदा की नमाज, मंत्री विज और विधायक ने दी मुबारकबाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। ईद-उल-फितर त्योहार बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। चूना चौक स्थित जामा मस्जिद में स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले मिलकर उनको ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पवित्र माह रमजान के खत्म होने पर मस्जिदों में ईद-उल-फितर बड़े श्रद्धा और प्यार से मनाने की बहुत पुरानी परंपरा है। यह त्योहार एक महीने रमजान के रोजे रखने के बाद मनाया जाता है जो निसंदेह बड़े कड़े परिश्रम के बाद आता है। उन्होंने कहा यह त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को इमाम मौलाना अगसर कासमी ने जामा मस्जिद में आकर सामूहिक तौर से नमाज अदा करके सभी को ईद की बधाई दी। मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी अपने 29 दिन के पवित्र माह रमजान के खत्म होने के बाद 30वें दिन ईद-उल-फितर का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विजेंद्र चौहान, बीएस बिंद्रा, विपिन खन्ना, दीपक भसीन, नरेश अग्रवाल, जाहिद अली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंबाला सिटी। घेल रोड अंबाला शहर स्थित ईदगाह में विधायक असीम गोयल ने ईद उल फितर के शुभ अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं देकर ईद का पर्व मनाया। इस मौके पर विधायक असीम गोयल कहा कि ईद भाई चारे का त्योहार हैं। हमारे देश के सभी लोग इस त्योहार को आपस में मिलकर मनाते हैं। हमारे देश में ऐसे संस्कार हैं कि हम सभी धर्मों के त्योहरों को मिल-जुलकर मनाते हैं। ईद उल फितर का यह त्योहार हमें सिखाता हैं कि हम सब को गिले-सिकवे भूलाकर हर व्यक्ति के साथ मिलकर रहना चाहिए, जोकि हमारे देश की प्राचीन संस्कृति हैं। इस मौके पर सद्दाम हुसैन, असगर खान, मौलाना, जावेद, मोहिन खान, आरिफ राणा, सलमान खान व दानिश उपस्थित थे।