फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ट्विन सिटी में बिजली व पानी को लेकर हाहाकार

ट्विन सिटी में बिजली व पानी को लेकर हाहाकार

Thu, 06 Jun 2019 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
ट्विन सिटी में बिजली व पानी को लेकर हाहाकार
अंबाला कैंट। ट्विन सिटी में भीषण गर्मी के चलते बिजली और पानी की किल्लत से लोग-दो चार हो रहे हैं। ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ रहे हैं और तार जल रहे हैं। इस कारण बार-बार बिजली कट लग रहे हैं जबकि मुख्य बाजारों में भी यही स्थिति है। खासकर रात को लोड बढ़ने की वजह से सब डिवीजनों में शिकायतों की भरमार बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर बिजली निगम में उपभोक्ताओं के फोन तक रिसीव नहीं किए जा रहे, जिससे लोग बेहाल हैं। लगातार लगते कटों को लेकर बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी आपत्ति जताई है। इधर, बिजली के साथ-साथ पानी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। दयालबाग और गोल्डन पार्क को पानी सप्लाई करने वाला ट्यूबवेल खराब होने से दो दिन से घरों में पानी नहीं आ रहा। हालांकि बुधवार देर शाम जनस्वास्थ्य विभाग ने अस्थायी काम किया, जिससे बुधवार देर शाम कुछ राहत मिली। मगर आगे फिर उपभोक्ताओं को परेशानी होना तय है।
विज्ञापन


दोगुनी हुई बिजली की मांग, रात्रि को लग रहे कट
बारिश नहीं होने की वजह से और तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन 54 लाख से अधिक यूनिट खपत हो रही है जोकि सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुनी है। हालांकि विभाग के पास पर्याप्त बिजली है, लेकिन ट्रांसफार्मरों में ओवर लोडिंग की समस्या उत्पन्न हो गई है। ओवर लोडिंग की वजह से दयालबाग, ब्रह्मकुमारी आश्रम, अजीत नगर, महेशनगर, गोबिंदनगर, सुभाष कालोनी, सदर बाजार आदि क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों में गड़बड़ी हुई। रात को लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर ठप हो गए और कई कालोनियों में लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई। इस वजह से घरों में लगे एसी नहीं चल सके और लोगों को बेचैनी में रात काटनी पड़ी।
विज्ञापन

दयालबाग निवासी विजय शर्मा ने बताया कि उनके घर पास स्थित ट्रांसफार्मर में भी एक सप्ताह से रात को यही समस्या आ रही है। क्षेत्रवासियों ने बब्याल सब डिवीजन के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। रोज रात वोल्टेज लो हो रही है। मामले की जानकारी बिजली निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई, फिर हालात जस के तस हैं। लोगों ने बताया कि रात के समय वह बिजली निगम शिकायत केंद्र पर फोन मिला रहे हैं, लेकिन फोन रिसीव नहीं किए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले बाजार के प्रधान
- सिटी में मुख्य सर्राफा बाजार स्थित दुकानदार व स्वर्णकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि पिछले कई दिन से सर्राफा बाजार में बिजली के लंबे कट लग रहे हैं। जिस कारण सभी सर्राफा व्यापारी परेशान हैं। बार-बार बिजली जाने के कारण इनवर्टर व जेनरेटर चलाना पड़ता है। सरकार एक तरफ तो 24 घंटे बिजली देने की बात करती है, लेकिन असल में 18 घंटे भी पूरी बिजली नहीं आती। इस वजह से दुकानदारी तक प्रभावित हो रही है। इसी तरह कपड़ा बाजार के दुकानदार रविंद्र अग्रवाल, सतपाल, राहुल व अन्य ने बताया कि बिजली कट लगने से जेनरेटरों का सहारा है। उनके बड़े शोरूम है और जेनरेटर कई घंटे तक चलते हैं इस कारण डीजल खर्च ज्यादा बढ़ रहा है।

- कैंट में द सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान अजय गुलाटी ने कहा कि रोजाना 10 से 12 घंटे बिजली के कट बाजार में लग रहे हैं। सारा दिन बाजारों में जेनरेटर चलने से प्रदूषण बढ़ रहा है। जेनरेटरों के शोर से आवाज तक सुनाई नहीं दे रही। सरकार ने सदर क्षेत्र में अंडर ग्राउंड बिजली वायर बिछाने से पहले बड़े दावे किए थे, मगर अब सभी दावे हवा हो रहे हैं। दुकानदारी इस समय करना मुश्किल होता जा रहा है।

गोल्डन पार्क में ट्यूबवेल दो दिन बाद ठीक
गोल्डन पार्क में बीते दो दिन से ट्यूबवेल ठप पड़ा है, जिस वजह से घरों में पानी नहीं है। बुधवार सुबह लोगों ने पैसे खर्च कर पानी का टैंकर मंगवाया। हालांकि दो दिन बाद दोपहर को ट्यूबवेल को ठीक कर पेयजल आपूर्ति आरंभ कर दी गई थी। लेकिन ट्यूबवेल ठीक करने में अस्थायी व्यवस्था की गई है। बिजली आपूर्ति करने वाली केबल हलकी है जिसके ओवरलोड होने से मोटर में बार-बार फाल्ट आ रहा है।

आज कुछ राहत के आसार
वीरवार को तापमान में कुछ राहत के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वीरवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और इस दौरान बिजली भी गरज सकती है। तापमान में भी गिरावट हो सकती है। वहीं बुधवार को जिले का तापमान एक बार फिर गर्म रहा। दिन का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य के मुकाबले तीन डिग्री ज्यादा रहा।


बिजली की खपत गर्मी बढ़ने के साथ काफी बढ़ गई है। अप्रैल के मुकाबले बिजली की दोगुनी खपत हो गई है। फिलहाल कोई बड़े फाल्ट की शिकायत नहीं आई है और कर्मचारी शिकायतों को पूरी तरह से अटेंड कर रहे हैं।
- आरके खन्ना, एसई, बिजली निगम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed