फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अंबाला में डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए कैंट में चिह्नित किए कई स्थान

अंबाला में डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए कैंट में चिह्नित किए कई स्थान

Wed, 05 Jun 2019 06:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
अंबाला में डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए कैंट में चिह्नित किए कई स्थान
अंबाला सिटी। डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने के लिए अब तीन-चार स्थानों का नया प्रस्ताव प्रशासन ने तैयार किया है। पहले गांव मंडली और बरनाला में जगह चयनित की गई थी। अब कैंट के साथ लगते कई स्थान चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा गया है। इस मामले को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान डीसी शरणदीप कौर बराड़, एसडीएम विवेक चौधरी, तहसीलदार दर्शन, चंडीगढ़ एयरपोर्ट के निदेशक सुनील गोस्वामी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि घरेलू एयरपोर्ट के लिए 3-4 स्थान चिह्नित कर भविष्य की संभावनाओं के मद्देनजर प्रस्ताव बनाए गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए देखी गई जगहों का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि प्रस्ताव संबंधी सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर इसे शीघ्र संबंधित विभाग के पास भेजें ताकि यहां डोमेस्टिक एयरपोर्ट का कार्य शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि अंबाला के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जिसके पूर्ण होने के बाद न केवल अंबाला छावनी के बल्कि आसपास क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ होगा और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को बताया कि कैंट के साथ लगते विभिन्न स्थान डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने के लिए देखे गए हैं। एयरपोर्ट निदेशक सुनील कुमार गोस्वामी ने बताया कि मुख्यालय से उपयुक्त जगह को देखने के लिए पिछले दिनों एक टीम भी आई थी। उनके पास जैसे ही प्रस्ताव बनकर आएंगे उन्हें मुख्यालय भेज दिया जाएगा ताकि इस पर आगामी कार्रवाई शुरू हो सके।
विज्ञापन


यह है योजना
केंद्र सरकार की उड़ान-टू योजना के तहत अंबाला में डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने की योजना को क्रियान्वित किया गया था। पहले योजना थी कि जल्द फ्लाइट्स को आरंभ किया जाए और इसके लिए अस्थायी टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव था। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के अंदर बने रनवे का इस्तेमाल कर एक अलग से टर्मिनल बनाकर वहां से यात्रियों की सुरक्षा जांच कर उन्हें विमान तक ले जाने की योजना थी। इसके लिए एयरफोर्स मुख्यालय से फिलहाल मंजूरी नहीं मिली है। इसी कारण अब स्थायी प्लान को क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसके तहत अब तीन-चार स्थानों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोमेस्टिक एयरपोर्ट से अंबाला से लखनऊ व श्रीनगर के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा लोगों को मिल सकेगी। इसको लेकर चर्चा की गई है और स्थायी एयरपोर्ट निर्माण के लिए कुछ जगहों को चयनित किया गया है।
- अनिल विज, स्वास्थ्य व खेल मंत्री, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed