फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   रैली कर सरकार के खिलाफ गरजेंगे प्राइवेट स्कूल संचालक

रैली कर सरकार के खिलाफ गरजेंगे प्राइवेट स्कूल संचालक

Wed, 20 Feb 2019 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
रैली कर सरकार के खिलाफ गरजेंगे प्राइवेट स्कूल संचालक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने बसंत विहार स्थित गीता नंद मिडल स्कूल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ निजी स्कूल संचालक 23 फरवरी को अंबाला शहर नई अनाज मंडी में प्रदेश स्तरीय ‘शिक्षा बचाओ’ रैली का आयोजन करेंगे। इसमें सरकार की स्कूल विरोधी नीतियों और की गई वादाखिलाफी को लेकर रोष जताया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि इस रैली के बाद यदि सरकार ने निजी स्कूल संचालकों की परेशानियों को दूर नहीं किया तो आने वाले चुनावों में खुलकर विरोध किया जाएगा। रूल 134ए के तहत निजी स्कूलों पर दबाव बनाया गया कि वह गरीब बच्चों को मुफ्त एडमिशन दें, लेकिन सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। निजी स्कूल संचालकों ने जिन बच्चों को मुफ्त पढ़ाया उनकी एवज में दी जाने वाली राशि अभी तक स्कूलों को नहीं दी गई। कुलभूषण ने कहा कि 23 फरवरी को अंबाला शहर नई अनाज मंडी में आयोजित शिक्षा बचाओ रैली के दौरान इस तरह के कई मुद्दों को उठाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बंसीलाल कपूर, प्रदेश प्रवक्ता सौरभ कपूर, जिला प्रधान एएस महाजन, जिला उपाध्यक्ष रोहित सूरी, महासचिव विशाल चुघ, ब्लॉक प्रधान साहा अजय खटकड़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed