{"_id":"5bdde71bbdec2269360cb4d1","slug":"151541269275-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विनसिटी में दिवाली से पहले ही लगे कूड़े के कई फुट ऊंचे ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विनसिटी में दिवाली से पहले ही लगे कूड़े के कई फुट ऊंचे ढेर
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विन सिटी में दिवाली से पहले ही लगे कूड़े के कई फुट ऊंचे ढेर
फोटो नंबर------21 से 23, 30
जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर, नहीं है उठान की व्यवस्था
ज्वाइंट कमिश्नर ने शहर व कैंट के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया, बोले- सेनेटरी इंस्पेक्टर से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। दिवाली आने में केवल तीन दिन रह गए हैं। शहर गंदगी से अटा पड़ा है। आलम यह है कि कई मुख्य गलियों व चौहारों पर कई-कई फुट के गंदगी के ढेर लगे हैं। प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही है।
शहरवासियों का कहना है कि गंदगी के ढेरों के कारण उनके क्षेत्र में बदबू का आलम है। मच्छरों की भरमार है जिस कारण घर व दुकान में बैठना दूभर हो गया है। बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। कई दिन से कूड़ा उठान की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोग इसको नगर निगम में कई बार शिकायत कर चुके हैं। समस्या जस की तस है। दूसरी ओर ज्वाइंट कमिश्नर ने कई शिकायतें आने के बाद शहर व कैंट के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। स्थिति को देखने के बाद उन्होंने कहा कि सेनेटरी इंस्पेक्टर से इस मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
नाहन हाउस के पास लगा तीन से चार फुट ऊंचा कूड़े का ढेर
शहर के प्रसिद्ध नाहन हाउस के चौक पर तीन से चार फुट ऊंचा कूड़े का ढेर लगा है। दुकानदार अनिल ने बताया कि सारे शहर का कूड़ा यहीं डाला जाता है। कई दिन से उठान नहीं किया गया। यही कारण है कि यहां कूड़े ढेर लग गया। इससे बदबू और मच्छरों की भरमार है। दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
उठान नहीं हुआ तो कूड़े के ढेर में लगाई आग
सिटी में खाटू श्याम मंदिर के पास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। पिछले कई दिन से उठान न होने के कारण किसी ने इसमें आग लगा दी जिस कारण आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। वहीं आसपास के क्षेत्र में इसी कारण बदबू का आलम भी है।
गली-चौहारों पर लगे गंदगी के ढेर
शहर व कैंट के हर गली-चौराहे पर गंदगी के ढेर लगे हैं जिसका पिछले कई दिन से उठान नहीं हुआ है। वहां के निवासियों को इस कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिसको लेकर वह कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
कोट
मेरे पास कई शिकायत आई थीं जिसके बाद दौरे किए और सेनेटरी इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
-सितेंद्र सिवाच, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम, अंबाला।