फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   चार वर्षों में हरियाणा ने विश्वस्तर पर स्पोट्र्स हब के रूप में बनाई अपनी पहचान : विज

चार वर्षों में हरियाणा ने विश्वस्तर पर स्पोट्र्स हब के रूप में बनाई अपनी पहचान : विज

Fri, 02 Nov 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
चार वर्षों में हरियाणा ने विश्वस्तर पर स्पोट्र्स हब के रूप में बनाई अपनी पहचान : विज
चार वर्ष में हरियाणा ने विश्वस्तर पर स्पोर्ट्स हब के रूप में बनाई पहचान : विज
विज्ञापन

बोले- पहले दिल्ली में लगे कचरे में लगी आग को बुझाएं केजरीवाल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। खेल, युवा कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश ने विकास में नये आयाम स्थापित करने के साथ-साथ विश्वस्तर पर खेल हब के रूप में अपनी पहचान बनाई है। ओलंपिक खेलों से सभी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश में सर्वाधिक पदक हासिल किए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्मॉग को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। सच्चाई यह है कि दिल्ली में कचरे में लगी आग के कारण दिल्ली व एनसीआर में स्मॉग का कहर है। अगर हरियाणा में जल रही पराली के कारण ऐसा होता तो यहां पर स्मॉग क्यों नहीं है। यहां का मौसम पूरी तरह साफ है।
विज ने कहा कि 18वें एशियन खेलों में देश के कुल पदकों में से 25 प्रतिशत केवल हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं। आबादी के अनुपात में देश का छोटा राज्य होने के बावजूद सर्वाधिक पदक हासिल करने के क्षेत्र में हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है। उन्होंने कहा कि इन खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 17 पदक हासिल किए हैं। खेलों में बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा खेल नीति बनाई गई है जिसके परिणाम स्वरूप खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए पहले की तुलना में कई गुणा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने कहा कि गोल्ड कोस्ट ऑस्ट्रेलिया में हुए 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने 22 पदक जीते हैं। इन पदकों में 9 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। देश के खिलाड़ियों द्वारा इस प्रतियोगिता में जीते गए कुल पदकों में से 33 प्रतिशत अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीतकर नई मिसाल कायम की है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य हैं जहां ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों को सर्वाधिक 6 करोड़ रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाता है। इसी प्रकार एशियन खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को सर्वाधिक 3 करोड़ रुपये तथा कॉमनवेल्थ खेलों के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 1 करोड़ 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed