फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दो लाख देकर लिया

दो लाख देकर लिया

Mon, 26 Mar 2018 01:19 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
दो लाख देकर लिया
कारोबारी ने कारोबारी को दो लाख देकर लगाया 6.68 लाख का चूना, दो चेक दिए वह भी हुए बाउंस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
आठ लाख का सामान खरीदकर एक कारोबारी ने दूसरे कारोबारी को करीब साढ़े छह लाख का चूना लगा दिया। व्यापारी ने पहले पीड़ित को दो लाख रुपये दिए फिर पीड़ित व्यापारी से करीब साढ़े आठ लाख का माल खरीदा। सौदे के अनुसार 50-50 हजार के चेक भी दिए गए, जो बाउंस हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं आरोपी कारोबारी फरार है।
पीड़ित कारोबारी कुलवंत राय गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह सिटी के मानव विहार इलाके में कारोबार करता है, जिसमें उसका बेटा भी उसकी मदद करता है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनका लकड़ी, प्लाइवुड समेत कई अन्य चीजों से जुड़ा कारोबार है। कुलवंत का आरोप है कि आरोपी नरेश, जो खुद भी कारोबारी है से उसने दो लाख रुपये लिए थे। इसके बाद नरेश की फर्म ने उनसे लकड़ी खरीदी। यह डील 22 मई 2017 को हुई थी और इसका कुल बिल 8 लाख 69 हजार 891 रुपये बना था। तब यह तय हुआ था कि पहले दिए गए दो लाख रुपये काट कर शेष रकम जल्द ही चुकता कर दी जाएगी। लेकिन काफी समय तक आरोपी कारोबारी पेमेंट करने को लेकर टालमटोल करने लगा। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब उसने आरोपी नरेश कुमार से पैसे देने के लिए दबाव बनाया, तब 50-50 हजार रुपये के दो चेक दे दिए।
विज्ञापन


पीड़ित कारोबारी का कहना है कि उसमें एक चेक नवंबर 2017 का और दूसरा चेक दिसंबर 2017 का था। पहला चेक बैंक में जमा करवाया पर बाउंस हो गया। इसके बाद उसने दूसरा चेक बैंक में लगाया तो वह भी बाउंस हो गया। पीड़ित कुलवंत का कहना है कि उसने नरेश से पैसा मांगा को उसने आनाकानी और एक दिन गुपचुप तरीके से अंडरग्राउंड हो हो गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी नरेश से कुल 6 लाख 68 हजार 891 रुपये लेने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में एसएचओ सिटी थाना अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed