{"_id":"5a8f1b6f4f1c1b1d368bbf4a","slug":"151519328111-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- कैपिटल चौक के पास बैंक आफ इंडिया के बाहर की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- कैपिटल चौक के पास बैंक आफ इंडिया के बाहर की घटना
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
युवक को बातों में लगा चाय में नशीला पदार्थ देकर एटीएम छीना, 20 हजार रुपये निकलवाए और दो हजार का पेट्रोल भी डलवाया
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
एटीएम से पैसे निकाल कर घर जा रहे एक युवक को शातिर युवकों ने रास्ते में लूट लिया। डेयरी फॉर्म के रहने वाले अखिलेश कुमार से चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे पैसे, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूटने का मामला सामने आया है। मामले के बाद सदर पुलिस इस मामले में छानबीन में जुट गई है।
पीड़ित अखिलेश ने बताया कि वह डेयरी फॉर्म में काम करता है। दोपहर को यहां एटीएम से पैसे निकलवाने आया था। वहां से बाहर निकला तो वहां युवक मिल गए और उन्होंने बातों में लगा लिया। इसके बाद उन लोगों ने चाय पिलाई जिसके बाद नशा सा छा गया। होश आया तो खुद को कैंट सिविल अस्पताल में पाया। अखिलेश की माने तो शातिर उससे एटीएम से निकलवाए हुए लगभग एक हजार रुपये, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूटकर ले गए हैं जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने अखिलेश के बयान पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लुटेरे इतने शातिर थे कि उन्होंने अखिलेश के एटीएम से दस-दस हजार करके दो बार रुपये निकाले और टांगरी के पास एक पेट्रोल पंप से बाइक में दो हजार रुपयों का पेट्रोल भी डलवाया। कैंट सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लग गई है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।