फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   15 thousand houses of Babyal area will get sewer facility: Vij

बब्याल क्षेत्र के 15 हजार घरों का मिलेगी सीवर सुविधा : विज

Mon, 09 Jun 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
15 thousand houses of Babyal area will get sewer facility: Vij
अंबाला छावनी के बब्याल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्धाटन करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। संव
अंबाला। बब्याल में 15 करोड़ की लागत से 10 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का उद्घाटन रविवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह ट्रीटमेंट प्लांट कई काॅलोनियों में 140 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन से जुड़े 15 हजार घरों को सुविधा देगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आधुनिक एसबीआर तकनीक पर तैयार किया है जोकि भविष्य के 25 वर्षों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इस ट्रीटमेंट प्लांट से पानी ट्रीट होने के बाद इसे पास टांगरी नदी में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इन काॅलोनियों को मिलेगी सुविधा
मंत्री अनिल विज ने बताया कि बब्याल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शुरु होने से टुंडला मंडी, कलरहेड़ी, डिफेंस कालोनी के सेक्टर ए, बी, सी व डी के अलावा बाले का नगला, डिफेंस इन्कलेव, बोह, आनंद नगर, दलीपगढ़, बब्याल, कृष्णा नगर, श्याम नगर, अर्जुन नगर, वशिष्ठ नगर और अन्य काॅलोनियों को सुविधा पहुंचाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जहां-जहां पर सीवरेज लाइन बिछ चुकी है, वहां के लोग अपने घरों का सीवरेज कनेक्शन लें, तभी इस परियोजना का लोगों को फायदा मिलेगा और उनकी मेहनत भी सफल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

341 करोड़ की लागत, 370 किमी लाइन
कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि कलरहेड़ी से लेकर मच्छौड़ा तक 341 करोड़ रुपये की लागत से 370 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा हैं। इस कार्य के तहत अधिकतर सीवरेज पाइप लाइन बिछ चुकी है और जो शेष है, वह भी जल्द बिछ जाएगी। सीवरेज लाइन के बिछने से शहर को गंदे पानी से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि बब्याल में ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया है जबकि 12 क्रॉस रोड, मच्छौड़ा तथा गांव खुड्डा में भी जल्द ट्रीटमेंट प्लांट को तैयार कर इसे चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed