फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दावे हवा-हवाई, स्टेट हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे

दावे हवा-हवाई, स्टेट हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे

Sun, 24 Feb 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
दावे हवा-हवाई, स्टेट हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारायणगढ़। नारायणगढ़-रायपुररानी सड़क क्षेत्र को जहां राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से जोड़ती है वहीं हिमाचल के नाहन, पांवटा साहिब व उत्तराखंड के देहरादून व अन्य स्थानों के लिए इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते है। कागजों में इस मार्ग को स्टेट हाईवे नंबर 1 का दर्जा हासिल है लेकिन अगर आप इस मार्ग से एक बार गुजरोगे तो आपके मुख से स्वत: ही निकल जायेगा कि नाम बड़े पर दर्शन छोटे।
नारायणगढ़ से पंचकूला जिले की सीमा तक इस सड़क की बदहाल हालत को देख कर सरकार के विकास के दावे हवा-हवाई लगते हैं। शहर की नगरपालिका सीमा से भूरेवाला गांव तक सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों से इस सड़क पर वाहन विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के निर्माण व रिपेयर का जिम्मा उठाने वाला लोकनिर्माण विभाग इसकी रिपेयर करने की बजाए इनमें मिट्टी डाल कर खानापूर्ति कर रहा है या फिर विभाग द्वारा डाली गई बजरी सड़क पर जगह-जगह बिखर कर हादसों को न्योता भी दे रही है, कमोबेश ऐसी ही हालत ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों लाहा-मंडलाए रोड, नारायणगढ़-मियांपुर सड़क आदि की भी है लेकिन जनता को पेश आ रही दिक्कतों से मानो शासन-प्रशासन का कोई सरोकार ही न हो।
विज्ञापन


दावे फोरलेन के लेकिन मौजूदा हाल बेहाल
यूं तो स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री नायब सैनी द्वारा इस सड़क को जिला पंचकूला की सीमा तक फोरलेन बनाने का दावा किया जा रहा है। 6 सितंबर 2018 को नारायणगढ़ आए सीएम की जनसभा में इसकी मांग की गई थी व विभाग के अनुसार इसको दो नए पुलों के साथ स्वीकृति भी मिल चुकी है लेकिन इसके बनने में अभी लंबा समय लगेगा और लगता है कि विभाग फोरलेन बनाने के चक्कर में इसकी रिपेयर को ही भूल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed