फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सभी बूथों पर आयोजित होंगे विशेष शिविर, वोट डालने के लिए किया जाएगा प्रेरित

सभी बूथों पर आयोजित होंगे विशेष शिविर, वोट डालने के लिए किया जाएगा प्रेरित

Sat, 23 Feb 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
सभी बूथों पर आयोजित होंगे विशेष शिविर, वोट डालने के लिए किया जाएगा प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारायणगढ़। मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए सभी बूथों पर 23 से 24 फरवरी को एक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें पात्र व्यक्ति मतदाता सूचि में अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं। इस बारे में सुपरवाइजरों की एक बैठक की गई। इसमें 03 नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कानूनगों राजेश कुमार ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र नारायणगढ़ में 211 बूथ है और सभी बूथों पर विशेष शिविर आयोजित किये जाएंगे। आगामी चुनावों में अधिक से अधिक मतदाता चुनाव में भाग लें इसके लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। इसलिए यदि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं है, तो 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु के प्रत्येक पात्र व्यक्ति फॉर्म -6 में दो पासपोर्ट आकार के फोटो और निवास प्रमाण आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर सुविधा के लिए प्रस्तुत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed