{"_id":"5c6ef547bdec22073e1b6300","slug":"141550775623-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि के सर्वे का काम आज होगा पूरा, अब तक 26,240 फार्म हुए अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि के सर्वे का काम आज होगा पूरा, अब तक 26,240 फार्म हुए अपलोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के करीब 400 गांव कवर करके 26,240 से अधिक फार्म अपलोड करने का काम किया जा चुका है। सही समय पर सर्वे का कार्य पूरा करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे 22 फरवरी सायं तक कार्य पूरा करें, ताकि फार्मो को निर्धारित समय के अनुसार अपलोड किया जा सके।
डीसी ने कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए कार्यों को लगन के साथ कर रहें हैं फिर भी सर्वे के कार्य में तेजी लाने की जरूरत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी खुद जिम्मेदार होंगे। उपनिदेशक कृषि गिरीश नागपाल ने बताया कि इस स्कीम के तहत संबंधित योग्य पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तें निर्धारित अंतराल के अनुसार किसानों को मिलेगी। यह योजना एक दिसंबर 2018 से लागू होगी। यह प्रक्रिया निरंतर चलने वाली हैं। योग्य किसान इस स्कीम का लाभ लेने के लिए उपनिदेशक कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकता हैं। स्कीम का लाभ लेने के लिए प्रार्थी के पास 40 कनॉल यानी पांच एकड़ से अधिक जमीन नहीं होने चाहिए। यह योजना छोटे और सीमान्त किसानों को उनके निवेश व अन्य जरूरतों के लिए एक सुनिश्चित आय सहायता प्रदान करेंगी।