{"_id":"5b94290f867a557ed33fbb83","slug":"141536436495-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी धनाना में स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू, दो दिनों में 100 ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी धनाना में स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू, दो दिनों में 100 ओपीडी
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचसी धनाना में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू, दो दिन में 100 ओपीडी
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। पीएचसी धनाना में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गई हैं। यहां पिछले दो दिन में 100 ओपीडी हुई है। सीएमओ डा. अशोक शर्मा ने शनिवार को पीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धन्यवाद रैली के दौरान पीएचसी धनाना का उद्घाटन किया था। इसके निर्माण पर दो करोड़ 66 लाख 89 हजार की राशि खर्च हुई है। पीएचसी में ओपीडी, आप्रेशन थियेटर, लेबर रूम, आयुष, लैब तथा डेंटल रूम आदि का निर्माण किया गया है। शनिवार को सीएमओ अशोक कुमार के पहुंचने पर सीएचसी शहजादपुर के एसएमओ डा. तरुण प्रसाद ने स्वागत किया। शर्मा ने ग्रामीणों से सहयोग का अनुरोध करते हुए कहा कि यहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
गौरतलब है कि गत वर्ष 5 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अनाज मंडी नारायणगढ़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के साथ-साथ गांव धनाना में बनने वाली पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) भवन का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
-----------
लंबे अरसे से थी ग्रामीणों की मांग
गांव धनाना के सरपंच कैप्टन केहर सिंह व ग्रामवासी संजू महात्मा का कहना है कि गांव व क्षेत्र के लोग लंबे समय से पीएचसी की मांग कर रहे थे, जिसकी ओर पूर्व सरकार में ध्यान नहीं दिया गया। गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होने से न केवल अब धनाना गांव के लोगों को लाभ होगा बल्कि आसपास के गांवों के लोगों को घर द्वार के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधा मिल पाएगी। इससे उनके समय में और धन की बचत होगी।
----------
भूरेवाला में पीएचसी व शहजादपुर में सीएचसी के नए भवन का निर्माण जल्द होगा शुरू : सैनी
श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। गांव धनाना में बनी पीएचसी के उद्घाटन उपरांत स्वास्थ्य सुविधाएं देने का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि गांव भूरेवाला में पीएचसी तथा शहजादपुर में सीएचसी के नए भवन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल को सौ बेड का करवाया गया है।