{"_id":"5ad1082a4f1c1b6d098b45fd","slug":"141523648554-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर किया कमेंट, लोगों में रोष, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर किया कमेंट, लोगों में रोष, एक हिरासत में
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइट पर किया कमेंट तो लोगों ने जताया रोष, वकील हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा (अंबाला)।
एक वकील ने सोशल साइट पर गलत कमेंट किया तो भड़के लोग थाने पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने वकील को हिरासत में लेते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार मुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने सवर्ण जाति के लोगों पर कमेंट कर दिया। इसको लेकर लोग भड़क गए और मामला थाने पहुंच गया। लोगों का कहना है कि इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। रजनीश चौहान, बल्लू राणा, डिंपल, दीपक, दीपक शर्मा, साहब सिंह, राहुल, गौरव और विकास ने बताया कि यह व्यक्ति वकील होते हुए भी इस तरह से कमेंट कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में कार्रवाई न हुई तो लोग सड़कों पर उतरेंगे। वहीं बराड़ा थाना प्रभारी यशदीप कुमार ने बताया कि एक एडवोकेट ने सोशल साइट पर गलत संदेश भेजा है। शिकायत के आधार पर एडवोकेट को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल कमेंट डिलीट कर दिया गया है, जो भी नियम अनुसार कार्रवाई होगी वह होगी।