फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - थर्ड पार्टी सर्वे के बाद निगम को मिलेगा खुले में शौचमुक्त क्षेत्र का प्रमाण पत्र

- थर्ड पार्टी सर्वे के बाद निगम को मिलेगा खुले में शौचमुक्त क्षेत्र का प्रमाण पत्र

Sat, 19 Aug 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
- थर्ड पार्टी सर्वे के बाद निगम को मिलेगा खुले में शौचमुक्त क्षेत्र का प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी।
ट्विनसिटी को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम अपनी योजना को अमलीजामा पहनाने में जुटा है। शहर की स्वच्छता की श्रेणी में लाने के लिए आरंभ किया गया ओए अंबाला स्वच्छता मिशन का एक माह पूरा हो चुका है। नगर निगम कमिश्नर सत्येंद दुहन ने बताया कि निगम क्षेत्र के सवा लाख घरों में ढाई लाख कूड़ेदान वितरित करने के लिए 24 अगस्त तक कूड़ादान निगम को उपलब्ध हो जाएंगे और इसी महीने उनका वितरण करवा दिया जाएगा।
अभियान के लिए 20 में से दस वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग कूड़ेदानों में डालने के लिए प्रेरित करने का कार्य पूरा किया जा चुका है। शहर के हर कोने व गली में रखे डस्टबिनों को प्रत्येक वार्ड में दो स्थानों पर रखने के लिए दो-दो सब कलेक्शन सेंटर के लिए स्थान चुन लिए गए हैं और प्रत्येक वार्ड में एक-एक कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनाने का कार्य चल रहा हैं। कलेक्शन सेंटरों से ठोस कूड़ा प्लांट तक पहुंचाने के लिए पांच गारबेज कंपेक्टर (बड़े ट्रक) भी खरीदे जा रहे हैं। ऐसे दो ट्रक निगम के पास पहले से ही उपलब्ध हैं। होटल, स्कूल और बैंक्वेट हॉल आदि के कूड़े को उठाने के लिए अलग ट्रालियों की व्यवस्था की गई है तथा 17 अगस्त से अंबाला शहर व सदर क्षेत्र में दो-दो ट्रालियां इन स्थानों के लिए अलग से चिन्हित की जा चुकी हैं। बॉयो मेडिकल वेस्ट के नियमानुसार निपटान के लिए टॉक्सिक लिंक एजेंसी के विशेषज्ञों द्वारा अंबाला निगम क्षेत्र के सभी अस्पतालों व क्लीनिक के चिकित्सकों व स्टाफ को 27 जुलाई से एक अगस्त तक प्रशिक्षण दिया गया है। इसके लिए जिला स्तर पर बॉयो मेडिकल वेस्ट समिति का गठन भी किया जाएगा जिसमें जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ आईएमए के सदस्य भी शामिल किए जाएंगे। प्रथम चरण में अंबाला सिटी व कैंट क्षेत्र में 10-10 अस्पतालों को बॉयो मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन के लिए मॉडल अस्पताल व क्लीनिक के तौर पर तैयार किया जाएगा। अब तक जिले में केवल कैंट सिविल अस्पताल में ही बॉयो मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार प्रबंधन हो रहा था।
विज्ञापन

---------
अंबाला खुले में शौच मुक्त घोषित, आगे अग्नि परीक्षा
- थर्ड पार्टी सर्वे के बाद निगम को मिलेगा खुले में शौचमुक्त क्षेत्र का प्रमाण पत्र
फोटो नंबर : 15
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
ट्विन सिटी को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया गया है। नगर निगम के कमिश्नर सत्येंद्र दुहन ने शुक्रवार इसकी घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही अब नगर निगम की अग्नि परीक्षा भी आरंभ हो गई है। इसे प्रमाणिक तौर पर तब माना जाए जब आगामी दिनों में क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम द्वारा थर्ड पार्टी सर्वे करके इस दावे को पुख्ता करेगी। अब आगामी पंद्रह दिनों तक निगम लोगों से खुले में शौच को लेकर सुझाव लेगा जिसके बाद यह सर्वे को प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 21 टीमों के माध्यम से नगर निगम ने ट्विनसिटी को खुले में शौच मुक्त बनाने का दावा किया है। नगर निगम के कमिश्नर सत्येंद्र दुहन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि बीते करीब छह माह से टीमें विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय थी। लोगों से अब तक प्यार से बात कर उनसे खुले में शौच नहीं करने का आह्वान किया जा रहा था। मगर अब खुले में शौच करता जो भी पाया गया उस पर 500 रुपये जुर्माना होगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
3200 घरों में बनाए गए शौचालय
नगर निगम के माध्यम से घरों में सर्वे किया गया था जहां पर घरों में शौचालय नहीं है वहां शौचालय बनाए गए। निगम कमिश्रर ने बताया कि 3200 घरों में व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। सिटी में सीवरेज है जिनका कनेक्शन घरों में बनाए शौचालयों से जोड़ा गया है जबकि कैंट में कई कालोनियों में अभी सीवरेज नहीं है जिस वजह से यहां घरों में ही डंप व बॉयो डायजेस्टर स्थापित किए जाएंगे। गंदगी नालियों में न बहे इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

58 रेडिमेट टॉयलेट स्थापित
खुले में शौच मुक्ति के लिए अंबाला सिटी में 12 और कैंट में 21 सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। निगम के दोनों जोन में 10-10 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे स्थल जहां लोग खुले में शौच जाते थे, वहां पर भी 58 रेडिमेड टॉयलेट स्थापित किए गए हैं। अंबाला सिटी में चार और अंबाला सदर में छह मोबाइल टॉयलेट भी उपलब्ध करवाए गए हैं। सुलभ इंटरनेशनल के माध्यम से सभी शौचालयों की सफाई व रखरखाव भी सुनिश्चित किया जा रहा है और आगामी 30 वर्षों तक इस जिम्मेदारी को निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed