फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अपराध संक्षिप्त

अपराध संक्षिप्त

Thu, 22 Jun 2017 07:43 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
अपराध संक्षिप्त
अंबाला। थाना बराड़ा में दर्ज आपसी मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बलजीत सिंह निवासी गांव बीड़ मंगोली थाना बाबैन जिला कुरुक्षेत्र को अधोया चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शिकायतकर्ता पीड़ित महिला निवासी गांव बीड़ मंगोली थाना बाबैन कुरुक्षेत्र ने 17 अप्रैल को थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों सहित दो महिलाओं ने उसके खेत में ट्रैक्टर चलाकर उसकी गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया और कुछ फसल चोरी कर ली। उसके खेत में बने झोपड़े में घुसकर उससे व उसके परिवार के सदस्यों को लाठी, गंडासी से मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोपी काबू
अंबाला कैंट। थाना महेशनगर में दर्ज सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने आरोपी शिवपुरी कालोनी निवासी रवि उर्फ मन्नी निवासी को अशोक विहार नगर से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में दो आरोपित महिलाओं को पहले से ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोप है कि इन आरोपियों ने 19 जून की सुबह सरकारी ड्यूटी के दौरान उस पर व उसके दल पर डंडा, बिंडा व तेज हथियार से आक्रमण करते हुए जान से मारने की धमकी दी, साथ ही उनका मोबाइल फोन, दूसरा समान छीन लिया और उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अंबाला। थाना बराड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी के एक आरोपी को काबू किया है। शिकायतकर्ता मनोज कुमार निवासी गांव सहलेहपुर तहसील बराड़ा जिला अंबाला नेे शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी राकेश कुमार निवासी गांव थंबड़ थाना बराड़ा जिला अंबाला व अशोक कुमार निवासी गांव दहिया माजरा रोड बराड़ा थाना बराड़ा जिला अंबाला ने मिलकर सरकारी नौकरी दिलवाने के मामले में धोखे से उससे एक बड़ी रकम हड़प ली है। रकम लेने उपरांत न तो उसे नौकरी पर लगवाया और न ही उसकी रकम वापिस की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed