फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   140 roadways buses went to the swearing in ceremony, passengers worried

Ambala News: शपथ ग्रहण समारोह में गईं 140 रोडवेज बसें, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
140 roadways buses went to the swearing in ceremony, passengers worried
अंबाला। पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में अंबाला डिपो ने अपनी 140 बसों को लगाया। इस कारण अंबाला डिपो के 120 रूट बंद रहे। मात्र कुछ रूटों पर ही बस को चलाया गया। सबसे ज्यादा असर ग्रामीण रूट पर देखने को मिला यह रूट पूरी तरह से बंद रहे।
विज्ञापन

बसें न चलने के कारण अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, बराडा, नारायणगढ़ और शहजादपुर बस अड्डे पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री बस के लिए इंतजार करते नजर आए। बस न मिलने पर कई यात्रियाें ने ट्रेन का सहारा लिया तथा कई यात्री वापस अपने घर लौट गए। प्रभावित होने वाले रुटों में दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, पटियाला, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, कालका, पंचकूला, सोलन, बद्दी, हिमाचल, हरिद्वार, देहरादून, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, यमुनानगर, सढौरा, लखनऊ, मेरठ शामिल रहे।
विज्ञापन

इन रूटों पर हुआ संचालन
कैथल एक बस, जींद एक बस, रोहतक तीन बस, नरवाना एक बस, उपलाना एक बस, नारनौल के लिए बसों का संचालन किया गया। इसी तरह से नारायणगढ़ सब डिपो ने दिल्ली चार और देहरादून के लिए एक बस का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed