फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1.40 crore rupees will be spent on construction of roads, drainage system and renovation of community buildings.

Ambala News: 1.40 करोड़ से होगा सड़कों का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था और सामुदायिक भवनों का जीर्णोद्धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
1.40 crore rupees will be spent on construction of roads, drainage system and renovation of community buildings.
- वार्ड स्तर पर होंगे विकास कार्य, नगर परिषद ने निविदाएं की जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के विभिन्न वार्डों का विकास और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से लगभग 1.40 करोड़ से अधिक की लागत वाले नौ विकास कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इन कार्यों में जल निकासी, सड़क निर्माण और सामुदायिक भवनों का जीर्णोद्धार मुख्य रूप से शामिल है।
नगर परिषद की ओर से जारी सूची के अनुसार, सबसे बड़ी परियोजना वार्ड नंबर 23 में स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने की है। इस पर 33.14 लाख खर्च किए जाएंगे। इसी तरह वार्ड नंबर 32 में दक्षिण भारतीय स्टोर से कालका हलवाई तक सड़क के नवीनीकरण के लिए 39.60 लाख का बजट आवंटित किया गया है। गणेश विहार वार्ड नंबर 18 की गली नंबर 5 में भी सड़क निर्माण कार्य के लिए 5.12 लाख की निविदा जारी की गई है।
विज्ञापन


20.67 लाख से लगेगा डीजी सेट

नगर परिषद के नए कार्यालय में बिजली बैकअप के लिए 20.67 लाख की लागत से डीजी सेट लगाया जाएगा। इसके अलावा बीसी बाजार स्थित धोबी समाज धर्मशाला के अधूरे कार्य को 13.78 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा। संत शिरोमणि गुरु रविदास सभा के समीप 10.16 लाख की लागत से हॉल का निर्माण होगा। राम बाग रोड स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स साइट की सुरक्षा के लिए 9.63 लाख से चारदीवारी बनाई जाएगी। वार्ड नंबर 32 में विभिन्न स्थानों पर 5.07 लाख से मरम्मत कार्य किए जाएंगे। विभिन्न कार्यों के लिए आवेदन की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। वार्ड 23 के स्टॉर्म वाटर लाइन और डीजी सेट के कार्यों के लिए 13 मार्च सुबह 11 बजे तक आवेदन किया जा सकता है । वार्ड 32 धर्मशाला और बाउंड्री वॉल के कार्यों के लिए 17 मार्च तथा गणेश विहार के कार्य के लिए 26 मार्च अंतिम तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छावनी के वार्ड स्तर पर होने वाले विकास कार्याें से जुड़े प्रस्ताव पार्षदों की सहमति से तैयार किए गए थे। इन्हें अब धरातल पर उतारने के लिए निविदाएं जारी की गई हैं ताकि स्थानीय लोगों को वार्ड स्तर पर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।

- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सदर, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed