{"_id":"67e3045fe4f8c6a352017a93","slug":"138-lakh-rupees-stolen-by-debit-card-ambala-news-c-36-1-sknl1017-139712-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डेबिट कार्ड चुराकर उड़ाए 1.38 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डेबिट कार्ड चुराकर उड़ाए 1.38 लाख रुपये
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शाहपुर के निकट टीसीएस आईओन डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी दो एक्टिवा की डिग्गी तोड़कर सात हजार की नकदी, सोने की अंगूठी और डेबिट कार्ड चोरी हो गए।
चाैकाने वाली बात यह है कि जब दोनों एक्टिवा सवार युवतियों ने बैंक में जाकर डेबिट कार्ड बंद कराने चाहे तो पता चला कि खातों से करीब 1 लाख 38 हजार रुपये की राशि भी निकाल ली गई। पड़ाव थाना पुलिस ने अंबाला कैंट के दुर्गा नगर निवासी महक गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है। शिकायतकर्ता महक गुप्ता ने बताया कि वह एमकॉम की छात्रा है। वह एक्टिवा पर सवार होकर एसबीआई पीओ का पेपर देने के लिए गई थी। शाहपुर डिजिटल जोन के बाहर ही एक्टिवा खड़ी करने के बाद भीतर चली गई थी। जाते ही डिग्गी में एटीएम, मोबाइल, सोने की अंगूठी और दो हजार रुपये की राशि रख दी थी। पेपर देकर लौटी तो देखा कि एक्टिवा की डिग्गी से सामान ही गायब था। चोरी होने के बाद पिता को संग लेकर आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधक पर डेबिट कार्ड बंद करवाने के लिए गई तो खाते से 42 हजार रुपये की राशि निकली हुई थी। बाद में पता चला कि उनकी एक्टिवा के संग खड़ी अर्चना की एक्टिवा की डिग्गी तोड़कर भी पांच हजार रुपये की नकदी, दो डेबिट कार्ड, मोबाइल व दो सिम चोरी हो गए थे। उनके डेबिट कार्ड से 80 हजार व 16 हजार रुपये निकाले गए।